लोकसभा ने दिवंगत पूर्व सदस्य संबाशिव राव को श्रद्धांजलि दी

लोकसभा ने दिवंगत पूर्व सदस्य संबाशिव राव को श्रद्धांजलि दी

लोकसभा ने दिवंगत पूर्व सदस्य संबाशिव राव को श्रद्धांजलि दी
Modified Date: March 18, 2026 / 12:34 pm IST
Published Date: March 18, 2026 12:34 pm IST

नयी दिल्ली, 18 मार्च (भाषा) लोकसभा ने बुधवार को पूर्व सदस्य कावुरू संबाशिव राव को श्रद्धांजलि दी जिनका गत 11 मार्च को हैदराबाद में निधन हो गया।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन की बैठक शुरू होने पर संबाशिव राव के निधन की सूचना दी। वह 82 वर्ष के थे।

राव आंध्र प्रदेश के मछली पट्टनम से आठवीं, नौवीं और 12वीं लोकसभा के और राज्य के ऐलूर संसदीय क्षेत्र से चौथी व 15वीं लोकसभा के सदस्य रहे।

उन्होंने केंद्रीय कपड़ा मंत्री के रूप में भी सेवाएं दीं।

सदस्यों ने कुछ पल मौन रखकर दिवंगत पूर्व सदस्य को श्रद्धांजलि दी।

इसके बाद अध्यक्ष बिरला ने सदस्यों से कहा कि जब सदन में दिवंगत सदस्यों और पूर्व सदस्यों को श्रद्धांजलि दी जा रही हो, उस समय आपस में बातचीत करना उचित परंपरा नहीं है।

भाषा वैभव मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में