लोकायुक्त ने आय से अधिक संपत्ति के मामलों में 12 सरकारी अधिकारियों के परिसरों पर छापे मारे

लोकायुक्त ने आय से अधिक संपत्ति के मामलों में 12 सरकारी अधिकारियों के परिसरों पर छापे मारे

लोकायुक्त ने आय से अधिक संपत्ति के मामलों में 12 सरकारी अधिकारियों के परिसरों पर छापे मारे
Modified Date: October 14, 2025 / 11:16 am IST
Published Date: October 14, 2025 11:16 am IST

बेंगलुरु, 14 अक्टूबर (भाषा) लोकायुक्त के अधिकारियों ने मंगलवार को आय से अधिक संपत्ति के मामलों में बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीएमआरसीएल) के भूमि अधिग्रहण प्रभाग के एक सर्वेक्षक सहित 12 सरकारी अधिकारियों के खिलाफ राज्य भर में एक साथ छापे मारे।

ये छापे 12 अधिकारियों से जुड़े कई स्थानों पर मारे गए।

लोकायुक्त सूत्रों के अनुसार, छापेमारी सुबह से ही शुरू कर दी गयीं।

जिन लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की गई उनमें हासन में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की प्रथम श्रेणी सहायक ज्योति मैरी, कलबुर्गी में कृषि विभाग के सहायक निदेशक धूलप्पा, चित्रदुर्ग में कृषि विभाग के सहायक निदेशक चंद्र कुमार, उडुपी में परिवहन विभाग के सड़क परिवहन अधिकारी लक्ष्मीनारायण पी नायक, बेंगलुरु में मल्लासांद्रा मैटरनिटी अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी मंजूनाथ जी और दावणगेरे में कर्नाटक ग्रामीण अवसंरचना विकास लिमिटेड (केआरआईडीएल) के सहायक कार्यकारी अभियंता जगदीश नाइक शामिल हैं।

भाषा

गोला वैभव

वैभव


लेखक के बारे में