लोकायुक्त अधिकारियों ने आय से अधिक संपत्ति मामले में आठ अधिकारियों से जुड़े परिसरों में छापेमारी की

Ads

लोकायुक्त अधिकारियों ने आय से अधिक संपत्ति मामले में आठ अधिकारियों से जुड़े परिसरों में छापेमारी की

  •  
  • Publish Date - July 23, 2025 / 04:04 PM IST,
    Updated On - July 23, 2025 / 04:04 PM IST

बेंगलुरु, 23 जुलाई (भाषा) लोकायुक्त के अधिकारियों ने बुधवार को आय से अधिक संपत्ति के मामले में एक आईएएस अधिकारी समेत आठ अधिकारियों से जुड़े परिसरों में छापेमारी की। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी वसंती अमर बी वी रेलवे अवसंरचना विकास कंपनी, कर्नाटक (के-राइड) में विशेष उपायुक्त के रूप में तैनात थीं और के-राइड में भूमि अधिग्रहण अनुभाग संभाल रही थीं और उन्हें महत्वाकांक्षी बेंगलुरु उप-शहरी रेलवे परियोजना (बीएसआरपी) के लिए भूमि उपलब्ध कराने का काम सौंपा गया था।

‘के-राइड’ के सूत्रों ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि बीएसआरपी में गतिविधियां ठप हो गई हैं क्योंकि ठेकेदार कंपनी ने परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण न होने की स्थिति में काम रोकने की धमकी दी है।

जिन अधिकारियों के परिसरों में छापेमारी में की गई उनमें कोडागु जिला मुख्यालय शहर मदिकेरी में कौशल विकास, उद्यमिता और आजीविका विभाग के संयुक्त निदेशक मंजूनाथस्वामी एम; मैसुरु महानगर पालिका के कार्यालय सहायक (प्रशासन) बी वेंकटराम, केआईएडीबी, तुमकुरु के सहायक कार्यकारी अभियंता राजेश एम; कलबुर्गी के इंजीनियरिंग अनुभाग में परिवार एवं कल्याण कार्यालय के कार्यकारी अभियंता सुनील कुमार शामिल हैं।

इनके अलावा जिला उद्योग केंद्र, कोप्पल के सहायक निदेशक शेखू, बागली मारुति सहायक निदेशक, शहर और ग्रामीण परियोजना विभाग और बेंगलुरु शहर; और एचवी येरप्पा रेड्डी कार्यकारी अभियंता, बीबीएमपी शामिल हैं।

भाषा

देवेंद्र प्रशांत

प्रशांत