बेंगलुरु, 12 फरवरी (भाषा) लोकायुक्त के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को कर्नाटक में चार सरकारी अधिकारियों से जुड़े कई परिसरों पर एकसाथ छापेमारी की।
लोकायुक्त के अनुसार, कथित अनियमितताओं की जांच के तहत बेंगलुरु, दावणगेरे और धारवाड़ स्थित इन अधिकारियों की संपत्ति की तलाशी ली गई।
जिन अधिकारियों की जांच की जा रही है उनमें बेंगलुरु स्थित कर्नाटक आवासीय शिक्षा संस्थान के अधीक्षक अभियंता एच एम जनार्दन और दावणगेरे स्थित बेसकॉम के सहायक कार्यकारी अभियंता (सिविल) अर्जुन आर एच शामिल हैं।
भाषा सुरभि अमित
अमित