नयी दिल्ली, 18 मई (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को उत्तर प्रदेश में सड़क दुर्घटना में लोगों के मारे जाने की घटना को अत्यंत दुखद करार दिया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
पुलिस ने बताया कि लखीमपुर खीरी जिले के ईसानगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक वैन और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में चालक और दो महिलाओं समेत 10 लोगों की मौत हो गई
हादसा सिसैया-लखीमपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-730 पर उंचगांव और भरेहता गांव के बीच हुआ।
मुर्मू ने ‘एक्स’ में एक पोस्ट में कहा ‘‘उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में सड़क हादसे में हुई जानमाल की हानि की खबर बेहद दुखद है। इस हादसे में अपनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।’’
भाषा शोभना मनीषा
मनीषा