Mahua Moitra on Rebel TMC MP || Image- mahuamoitra_fansclub FILE
कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद महुआ मोइत्रा ने अपनी ही पार्टी के बागी सांसदों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने बागियों को ‘गद्दार’ करार देते हुए चुनौती दी कि वे सांसद पद से इस्तीफा दें और बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ें। (Mahua Moitra on Rebel TMC MP) महुआ ने यह भी कहा कि इन बागी सांसदों को कानून की कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने यह तीखी टिप्पणी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर की।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
महुआ मोइत्रा ने अपनी एक्स पोस्ट में लिखा, “TMC के गद्दार विधायकों (यहां उनका मतलब सांसदों से था) को कानून नहीं पता। 2003 के 91वें संविधान संशोधन ने ‘विभाजन’ या ‘विशेष समूह’ वाले नियम को खत्म कर दिया है। सांसदों की संख्या यहां कोई मायने नहीं रखती। नियम यह है कि मूल राजनीतिक पार्टी के दो-तिहाई (2/3) सदस्य किसी दूसरी पार्टी में विलय करें। इन 19 गद्दारों को इस्तीफा देकर बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ना चाहिए।”
महुआ का यह बयान ऐसे समय में आया है जब तृणमूल कांग्रेस के 19 बागी सांसदों ने लोकसभा में अपने लिए अलग बैठने की जगह की मांग की है। (Mahua Moitra on Rebel TMC MP) इन अटकलों को भी हवा मिल रही है कि ये बागी सांसद बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए (NDA) को अपना समर्थन दे सकते हैं।
Traitor TMC lawmakers don’t know law. Constitution 91st Amendment 2003 removed provision for split/ separate bloc. Number of MPs is irrelevant- 2/3 of original political party has to MERGE with another party. All 19 traitors need to resign & contest on BJP ticket.
— Mahua Moitra (@MahuaMoitra) June 12, 2026
इस बागी खेमे का नेतृत्व पूर्व तृणमूल कांग्रेस नेता ऋतब्रत बनर्जी कर रहे हैं। उनके गुट का दावा है कि उनके पास 19 लोकसभा सांसदों और 64 विधायकों का समर्थन है। हाल ही में, इन 19 सांसदों की एक लिस्ट लोकसभा स्पीकर को सौंपकर अलग सीटों की मांग की गई थी।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
काकोली घोष दस्तीदार के नेतृत्व वाले इस बागी गुट में शताब्दी रॉय, बापी हलदर, शर्मिता सरकार, प्रसून बंदोपाध्याय, जगदीश बर्मा बसुनिया, असित कुमार माल, अरूप चक्रबर्ती, रचना बनर्जी, सायनी घोष, खलीलुर रहमान, (Mahua Moitra on Rebel TMC MP) अबू ताहेर खान, यूसुफ पठान, मिताली बाग, माला रॉय, कालीपद सोरेन, दीपक अधिकारी, जून मालिया और पार्थ भौमिक जैसे सांसद शामिल हैं। वहीं, तृणमूल कांग्रेस राज्यसभा में भी मुश्किलों का सामना कर रही है। हाल ही में पार्टी के तीन राज्यसभा सांसदों- सुष्मिता देव, सुखेंदु शेखर रे और प्रकाश चिक बराइक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
इन्हें भी पढ़ें:
पेट्रोल पंप से थोक खरीद पर रोक, डीजल की बिक्री पर प्रति वाहन 200 लीटर की सीमा
बिहार कंगाल होने की कगार पर, सरकार वित्तीय स्थिति पर जवाब दे : तेजस्वी
उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार ठग ने शादी के बहाने 25 से अधिक महिलाओं से करोड़ों की ठगी की
ब्रिक्स बैठक: चौहान ने छोटे किसानों की बेहतरी एवं खाद्य सुरक्षा के लिए साझा प्रयास का किया आह्वान
केरल: पत्नी की शिकायत पर भाजपा नेता के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या के प्रयास का मामला दर्ज