TMC Rebel MP Latest News: हो गया बड़ा खेला!.. दिल्ली में TMC के बागी सांसदों से मुलाकात करेंगे CM सुवेंदु अधिकारी.. 15 जून को करेंगे लोकसभा स्पीकर से भेंट

Ads

CM Suvendu Adhikari to meet rebel TMC MPs in Delhi: टीएमसी के बागी सांसद दिल्ली में बैठक करेंगे, लोकसभा स्पीकर से मुलाकात कर अलग पहचान की मांग उठाएंगे।

  •  
  • Publish Date - June 12, 2026 / 07:28 PM IST,
    Updated On - June 12, 2026 / 07:29 PM IST

CM Suvendu Adhikari to meet rebel TMC MPs in Delhi || Image- ANI News File

HIGHLIGHTS
  • 19 बागी टीएमसी सांसद 14 जून को दिल्ली में बैठक करेंगे।
  • 15 जून को लोकसभा स्पीकर से मुलाकात का कार्यक्रम तय।
  • महुआ मोइत्रा ने बागी सांसदों को कानून की गलत व्याख्या करने वाला बताया।

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की सियासत में बढ़ते घमासान के बीच तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के बागी सांसदों की गतिविधियां तेज हो गई हैं। बागी सांसदों के मुताबिक, 14 जून को दिल्ली में एक अहम बैठक आयोजित की जाएगी। (CM Suvendu Adhikari to meet rebel TMC MPs in Delhi) इस बैठक में पार्टी के असंतुष्ट सांसद आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे। इसके बाद 15 जून को लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात का कार्यक्रम तय है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

बागी सांसद जगदीश बरमा बसुनिया ने बताया कि सभी बागी सांसद रविवार को दिल्ली पहुंचेंगे और बैठक में शामिल होंगे। उन्होंने दावा किया कि करीब 19 सांसद इस बैठक का हिस्सा होंगे। उनके मुताबिक, लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात के दौरान अलग बैठने की मांग सहित अन्य राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

महुआ मोइत्रा का पलटवार, कहा- कानून नहीं जानते बागी सांसद

इस बीच टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने बागी सांसदों पर तीखा हमला बोला है। सोशल मीडिया मंच X पर उन्होंने कहा कि 2003 के 91वें संविधान संशोधन के बाद अलग संसदीय गुट बनाने का प्रावधान समाप्त हो चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि विद्रोही सांसद संविधान और कानून की गलत व्याख्या कर रहे हैं।

महुआ मोइत्रा ने कहा कि केवल सांसदों की संख्या पर्याप्त नहीं होती, बल्कि किसी अन्य दल में विलय के लिए मूल राजनीतिक दल के दो-तिहाई सदस्यों का समर्थन आवश्यक होता है। (CM Suvendu Adhikari to meet rebel TMC MPs in Delhi) उन्होंने बागी सांसदों को “गद्दार” बताते हुए कहा कि यदि वे भाजपा के साथ जाना चाहते हैं तो उन्हें पहले इस्तीफा देकर भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ना चाहिए।

‘नई टीएमसी’ बनाने का दावा, भाजपा से समर्थन की बात

दूसरी ओर विद्रोही सांसद अरूप चक्रवर्ती ने दावा किया कि लगभग 20 सांसद असंतुष्ट गुट के साथ हैं। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य टीएमसी को एक नए स्वरूप में संगठित करना है और राज्य तथा केंद्र के बीच “डबल इंजन” या “जॉइंट इंजन” सरकार जैसी कार्यशैली विकसित करना है। चक्रवर्ती ने यह भी कहा कि भाजपा का समर्थन उनके प्रयासों के साथ है और विद्रोही सांसद केंद्र की सत्तारूढ़ व्यवस्था के साथ मिलकर काम करना चाहते हैं। उनके इस बयान ने पश्चिम बंगाल की राजनीति में संभावित नए समीकरणों को लेकर अटकलों को और तेज कर दिया है।

19 सांसदों ने मांगी अलग पहचान

सूत्रों के अनुसार, 18 मई को 19 बागी सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष के कार्यालय में अपने नाम सौंपे थे और संसद में अलग बैठने की मांग की थी। (CM Suvendu Adhikari to meet rebel TMC MPs in Delhi) इनमें काकोली घोष दस्तीदार, सताब्दी रॉय, यूसुफ पठान, रचना बनर्जी और सायोनी घोष सहित कई प्रमुख सांसदों के नाम शामिल बताए जा रहे हैं।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

काकोली घोष दस्तिदार ने पहले पुष्टि की थी कि करीब 20 सांसदों के समूह ने लोकसभा में अलग बैठने की मांग की है। माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव में टीएमसी के कमजोर प्रदर्शन के बाद पार्टी के नेताओं और ममता बनर्जी के बीच मतभेद बढ़ गए हैं, जिसके चलते पार्टी के भीतर यह बड़ा राजनीतिक संकट पैदा हुआ है।

इन्हें भी पढ़ें:

पेट्रोल पंप से थोक खरीद पर रोक, डीजल की बिक्री पर प्रति वाहन 200 लीटर की सीमा

बिहार कंगाल होने की कगार पर, सरकार वित्तीय स्थिति पर जवाब दे : तेजस्वी

उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार ठग ने शादी के बहाने 25 से अधिक महिलाओं से करोड़ों की ठगी की

ब्रिक्स बैठक: चौहान ने छोटे किसानों की बेहतरी एवं खाद्य सुरक्षा के लिए साझा प्रयास का किया आह्वान

केरल: पत्नी की शिकायत पर भाजपा नेता के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

Q1. टीएमसी के बागी सांसद दिल्ली में क्यों जुट रहे हैं?

A: वे आगे की रणनीति तय करने और अलग पहचान के मुद्दे पर चर्चा करेंगे।

Q2. बागी सांसद लोकसभा स्पीकर से क्या मांग करेंगे?

A: सांसद संसद में अलग बैठने की व्यवस्था और अलग पहचान की मांग रख सकते हैं।

Q3. महुआ मोइत्रा ने बागी सांसदों पर क्या आरोप लगाया?

A: उन्होंने कहा कि बागी सांसद संविधान और दल-बदल कानून की गलत व्याख्या कर रहे हैं।