LPG New Rule/Image Credit: ScreenGrab / @Grok
LPG New Rule: भारत देश में, रसोई गैस को सही तरीके से लोगों तक पहुँचाने और बर्बादी रोकने के लिए केंद्र सरकार द्वारा एक सख्त नियम लागु किया गया है। 1 जून 2026 से “एक घर, एक गैस कनेक्शन“ (One Household, One Gas Connection) नीति लागू हो गई है, जिससे कई लोगों को अपना गैस कनेक्शन बंद होने का डर सता रहा है, हालांकि, उपभोगताओं को डरने की ज़रूरत नहीं है क्योंकि यह नियम मुख्य रूप से उन परिवारों पर लागू होता है जिनके पास LPG और PNG दोनों सुविधाएं हैं। आइये विस्तार से जानतें हैं..
“एक घर, एक LPG कनेक्शन“ का मतलब है कि अब एक घर या एक परिवार के पास सिर्फ एक ही सक्रीय LPG कनेक्शन हो सकता है और यदि आपके घर में PNG (पाइप से आने वाली नेचुरल गैस) “Piped Natural Gas” की सुविधा है तो आपको अपना एलपीजी कनेक्शन (LPG connection) सरेंडर करना होगा। यदि आप PNG कनेक्शन मिलने के 30 दिनों के भीतर पुराना LPG कनेक्शन नहीं लौटते हैं तो गैस कंपनी उसे खुद ही रद्द कर देगी।
नियमों के पालन को लेकर तेल कंपनियों ने सख्ती से जांच शुरू कर दी है, इसके लिए LPG और PNG रिकार्ड्स का मिलान किया जा रहा है, ताकि उन उपभोक्ताओं का पता लगाया जा सके, जिनके पास दोनों कनेक्शंस हैं। इस नियम के ज़रिए, सरकार का उद्देश्य गैस की कालाबाज़ारी को रोकना है तथा सब्सिडी को सही लोगों का पहुँचाना है साथ ही, वे चाहतें हैं कि लोग PNG जैसे साफ़ ईंधन को अपनाएं।
यदि आपके इलाके में PNG कनेक्शन (PNG Connection) आ गया है और अपने उसे चालू कर लिया है तो PNG सक्रीय होने के 30 दिन के भीतर, आपको अपना LPG कनेक्शन सरेंडर करना ज़रूरी है। अच्छी बार तो यह है कि सरकार ने इस प्रक्रिया को भी बहुत आसान कर दिया है। जी हाँ! आप घर बैठे mypngd.in वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या LPG ID डालकर, सरेंडर की रिक्वेस्ट भेज दें।
इसके बाद आपका LPG डिस्ट्रीब्यूटर (LPG Distributor) खुद घर आकर कागज़ी काम पूरा करके, आपकी जमा सुरक्षा राशि आपको लौटकर, रेगुलेटर और सिलेंडर अपने साथ ले जाएगा, आपको कहीं भी जाने की ज़रूरत नहीं है।
LPG और PNG दोनों कनेक्शन रखने वाले उपभोक्ताओं के पास, PNG सेवा शुरू होने के 30 दिनों के भीतर, कुछ ज़रूरी कार्यवाही करना अनिवार्य है। सरेंडर करने के दौरान आपके सामने दो विकल्प आते हैं या तो पूरा कनेक्शन हमेशा के लिए बंद कर दें, और या फिर “ट्रांसफर वाउचर” (Transfer Voucher) ले लें। ट्रांसफर वाउचर एक तरह की सुविधा है जो भविष्य में उपभोक्ताओं को LPG कनेक्शन दोबारा लेने में सहायता करती है।
यह विकल्प छात्रों, नौकरीपेशा लोगों या फिर जिनकी शिफ्टिंग होती रहती है उनके लिए बहुत ही उपयोगी है। यदि आप भविष्य में किसी ऐसे इलाके या ऐसी जगह शिफ्ट हो जाएँ जहां PNG सेवा नहीं है तो इस ट्रांसफर वाउचर की मदद से आप पुराना LPG कनेक्शन वापिस से शुरू करवा सकते हैं।
यदि आपके इलाके में PNG कनेक्शन आ गया है किन्तु कुछ तकनीकी दिक्कतों की वजह से PNG सेवा शुरू नहीं हो पा रही है तो वहां रहने वाले लोग LPG कनेक्शन का इस्तेमाल जारी रख सकते हैं।
यदि अपने ट्रांसफर वाउचर ले रखा है तो आप भविष्य में भी कनेक्शन को दोबारा से शुरू करवा सकते हैं।
उपभोक्ताओं के लिए यह जानना बहुत ही ज़रूरी है कि किन परिस्थितियों में आपका LPG कनेक्शन बंद हो सकता है। यदि आपके इलाके में PNG सुविधा उपलब्ध हो गई है और सूचना मिलने की पश्चात् भी आप PNG सेवा शुरू नहीं करवा रहे है तो वहां कंपनी LPG की सप्लाई रोक सकती है। इसलिए वक़्त रहते नियमों का पालन करना अनिवार्य है।