LPG Cylinder New Rule: इन लोगों को वापस करना होगा अपना LPG सिलेंडर, गैस संकट के बीच सरकार ने नियमों में किया बदलाव
इन लोगों को वापस करना होगा अपना LPG सिलेंडर, गैस संकट के बीच सरकार ने नियमों में किया बदलाव, LPG Shortage in India: New Rule of LPG Cylinder
LPG Cylinder New Rule. Image Source- IBC24
नई दिल्ली। LPG Cylinder New Rule: देश में LPG सिलेंडर की किल्लत के बीच केंद्र की मोदी सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने घरेलू रसोई गैस की आपूर्ति से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है। नए नियम के तहत जिन घरों में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन है, उन्हें अब सब्सिडी वाला एलपीजी सिलेंडर रखने या लेने की अनुमति नहीं होगी। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने शनिवार को एसेंशियल कमोडिटीज एक्ट, 1955 के तहत जारी अधिसूचना में यह संशोधन किया है।
मंत्रालय ने अपने आदेश में कहा, ”कोई भी व्यक्ति जिसके पास पाइप वाली प्राकृतिक गैस (PNG) का कनेक्शन है और जिसके पास घरेलू एलपीजी कनेक्शन भी है, वह घरेलू एलपीजी कनेक्शन अपने पास नहीं रखेगा, और न ही किसी सरकारी तेल कंपनी से, या उनके वितरकों के माध्यम से, घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की रिफिल लेगा। ऐसे व्यक्तियों के लिए यह आवश्यक होगा कि वे अपने घरेलू एलपीजी कनेक्शन को तत्काल समर्पित कर दें।” सरकार का कहना है कि यह फैसला मौजूदा ऊर्जा आपूर्ति की स्थिति को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। पश्चिम एशिया में चल रहे संकट के कारण वैश्विक स्तर पर ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिसके चलते घरेलू गैस वितरण व्यवस्था को संतुलित करने के लिए यह कदम उठाया गया है।
सरकार ने देशवासियों से की ये अपील (LPG Cylinder New Rule:)
LPG Cylinder New Rule:: सरकार ने देशवासियों से अपील की है कि वे रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल को लेकर घबराहट में न आएं, क्योंकि देश में इनका पर्याप्त भंडार है। साथ ही कहा कि जो लोग अभी सिलेंडर का इस्तेमाल कर रहे हैं और उनके आसपास पाइप से आपूर्ति की जाने वाली पीएनजी की लाइन है वे शीघ्र इसके कनेक्शन के लिए आवेदन करें। सिलेंडर बुकिंग को लेकर लोगों से सावधानी बरतने की अपील करते हुए कहा गया है कि वे तेल वितरण कंपनियों की आधिकारिक वेबसाइट से ही सिलेंडर की बुकिंग करें क्योंकि कुछ डिजिटल स्कैमर इस स्थिति का गलत फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं। सिलेंडरों की कालाबाजारी और जमाखोरी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है और राज्यों से सिलेंडर आपूर्ति की निगरानी करने को कहा गया है।

इन्हें भी पढ़ेंः-
- Tum se Tum Tak: गुस्से से तिलमिलाई अनु ने दिया मीरा को मुँहतोड़ जवाब! मानसी का हर्ष के कंधे पर बन्दूक रखकर किया हुआ वार, क्या होगा कामयाब?
- Bahraich Petrol Diesel Control Room : अब पेट्रोल-डीजल और गैस की कालाबाजारी की सोचना भी नहीं, प्रशासन ने शुरू किया Emergency Control Room, छुट्टी के दिन भी मिलेगी मदद
- Akanksha Satyavanshi Honored: साय सरकार के बाद इस दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी ने किये प्रदेश की बेटी आकांक्षा का सम्मान.. सौंपी चमचमाती कार की चाबी
- Yadavendra Singh Passes Away: पूर्व दिग्गज विधायक का हुआ निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार, प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में दौड़ी शोक की लहर
- Chhattisgarh Gaudham Yojana: छत्तीसगढ़ में ‘गौधाम योजना’ की शुरुआत, सीएम विष्णुदेव साय ने किया शुभारंभ, देखें लाइव
- Uttarakhand Phool Dei Festival: मुख्यमंत्री आवास में लोक पर्व फूलदेई की रौनक.. CM ने सपत्नीक किया बच्चों का सम्मान, भेंट किये उपहार

Facebook


