नोएडा में श्रमिकों के आंदोलन के दौरान हुई हिंसा के मामले की होगी मजिस्ट्रेट जांच

Ads

नोएडा में श्रमिकों के आंदोलन के दौरान हुई हिंसा के मामले की होगी मजिस्ट्रेट जांच

  •  
  • Publish Date - May 7, 2026 / 10:33 PM IST,
    Updated On - May 7, 2026 / 10:33 PM IST

नोएडा, सात मई (भाषा) नोएडा में वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर श्रमिकों के आंदोलन के दौरान हुई हिंसा से जुड़े मामले की मजिस्ट्रेट जांच की जाएगी।

अपर पुलिस आयुक्त अजय कुमार ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी दी है।

उन्होंने बताया कि 13 अप्रैल को थाना फेस-2 और थाना सेक्टर-63 क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर श्रमिकों के विरोध प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया था।

उन्होंने कहा कि इन घटनाओं के कारण कानून व्यवस्था बिगड़ गई थी, जिसके चलते पुलिस को हल्का बल प्रयोग करके स्थिति को नियंत्रित करना पड़ा।

उन्होंने बताया कि इन सभी घटनाओं की गहन मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं।

भाषा सं जोहेब

जोहेब