महाराष्ट्र: रायगढ़ में स्कूल बस से टकराई मोटरसाइकिल, तीन लोगों की मौत

Ads

महाराष्ट्र: रायगढ़ में स्कूल बस से टकराई मोटरसाइकिल, तीन लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - September 19, 2024 / 05:38 PM IST,
    Updated On - September 19, 2024 / 05:38 PM IST

अलीबाग, 19 सितंबर (भाषा) महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में स्कूल बस से मोटरसाइकिल की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार को यह घटना पराली गांव के पास तब हुई जब स्कूल बस घोटावडे से पाली जा रही थी।

अधिकारी ने बताया, ‘‘मोटरसाइकिल एक कार से आगे निकलने के प्रयास के दौरान बस से टकरा गई। मृतकों की पहचान विलास घोगरे, मोनेश वाघमारे और नेमनाथ जाधव के रूप में हुई है।’’

भाषा Yasir पवनेश

पवनेश