मुजफ्फरनगर (उप्र), आठ अगस्त (भाषा) मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना कस्बे में कथित रूप से अवैध संबंधों को लेकर शनिवार को 30 वर्षीय एक व्यक्ति की हत्या कर दी गयी।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक बुढ़ाना कस्बे में हाशिम नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के कथित प्रेमी तालिब की कुल्हाड़ी से प्रहार करके हत्या कर दी।
पुलिस क्षेत्राधिकारी गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सिंह ने बताया कि आरोपी फरार है और उसे पकड़ने के लिए पुलिस की दो टीम बनाई गई हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार, तालिब और हाशिम बुढ़ाना कस्बे के ही एक इलाके में रहते थे।
पुलिस घटना की जांच कर रही है।
भाषा सं. सलीम शफीक
शफीक