भूस्खलन की चपेट में आने से महाराष्ट्र की महिला की मौत, पांच घायल

Ads

भूस्खलन की चपेट में आने से महाराष्ट्र की महिला की मौत, पांच घायल

  •  
  • Publish Date - June 29, 2022 / 07:23 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:08 PM IST

देहरादून, 29 जून (भाषा) उत्तराखंड में केदारनाथ मार्ग पर सोनप्रयाग के समीप बुधवार को एक वाहन के भूस्खलन की चपेट में आने पर महाराष्ट्र की एक महिला की मृत्यु हो गयी जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए । एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

रुद्रप्रयाग के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि हादसा बुधवार दोपहर बाद तीन बजे के आसपास रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ जब मुनकटिया के समीप पहाड़ी से अचानक भूस्खलन होने से सोनप्रयाग- गौरीकुंड शटल सेवा में लगा वाहन उसकी चपेट में आ गया ।

दुर्घटना में वाहन सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि पांच अन्य घायल हो गए । सूचना मिलने पर पुलिस एवं राज्य आपदा प्रतिवादन बल के जवान मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया ।

हादसे के समय वाहन में 11 यात्री सवार थे जो भगवान केदारनाथ के दर्शन कर वापस लौट रहे थे। मरने वाली महिला की पहचान महाराष्ट्र के अहमदनगर की रहने वाली 62 वर्षीय पुष्पा मोहन भोंसले के रूप में हुई है ।

उत्तराखंड के ज्यादातर स्थानों पर बुधवार को बारिश हुई जिससे अनेक स्थानों पर भूस्खलन की घटनाएं हुईं । हांलांकि, भूस्खलन से यातायात अवरूद्ध नहीं होने की सूचना नहीं है ।

भाषा दीप्ति सं

दीप्ति रंजन

रंजन