महात्मा गांधी ने हमें सच्चाई एवं नि:स्वार्थ सेवा का मार्ग दिखाया: नायडू

Ads

महात्मा गांधी ने हमें सच्चाई एवं नि:स्वार्थ सेवा का मार्ग दिखाया: नायडू

  •  
  • Publish Date - October 2, 2020 / 03:16 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:30 PM IST

नयी दिल्ली, दो अक्टूबर (भाषा) उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को कहा कि महात्मा गांधी ने हमें सच्चाई एवं नि:स्वार्थ सेवा का मार्ग दिखाया।

महात्मा गांधी का गुजरात के पोरबंदर में 1869 में आज ही के दिन जन्म हुआ था।

नायडू ने महात्मा गांधी को उनकी जयंती पर याद करते हुए कहा, ‘‘बापू ने अपने जीवन एवं विचारों से हमें सच्चाई, प्रेम और मानवता की नि:स्वार्थ सेवा का मार्ग दिखाया।’’

उपराष्ट्रपति सचिवालय ने नायडू के हवाले से ट्वीट किया कि गांधी के अन्त्योदय के विचार ने पंक्ति के अंतिम व्यक्ति के उत्थान की दिशा में काम करने के लिए हमारा मार्गदर्शन किया।

भाषा सिम्मी मानसी

मानसी