उत्तर प्रदेश। यूपी के शाहजहांपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को भगवा रंग में रंग दिया गया। वहीं इस घटना के बाद से लोगों में नाराजगी है। मामला घनश्यामपुर गांव का है जहां ग्राम सभा की जमीन पर 20 साल पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थापित की गई थी। 20 साल के बाद अचानक ही इस गांव में रातों-रात गांधी जी की प्रतिमा को भगवा रंग में रंगकर उन्हें भगवाधारी बना दिया गया।
पढ़ें- सऊदी से नौकरी छोड़ सलानी में एकत्र हुए शहीद औरंगजेब के पचास दोस्त,आतंकियों से लेंगे बदला
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने प्रतिमा के भगवाकरण करने वालों पर कार्रवाई कि मांग की है साथ ही कार्रवाई नहीं होने पर विरोध प्रदर्शन की भी चेतावनी जारी की गई है। वहीं विश्व हिंदू परिषद् का कहना है कि मूर्तियों को भगवा करने का सिलसिला जारी रहेगा। फ़िलहाल जिला प्रशासन ने मामले की जांच की बात कही है।
पढ़ें- किकी चैलेंज के बाद फिर आया जानलेवा चैलेंज ड्रैगन ब्रेथ, मुंह और नाक से निकलता है धुआं
हालांकि गांधी जी की मूर्ति को भगवा रंग में किसने रंगा ये अभी पता नहीं चल पाया है। मामले में जांच की बात की जा रही है। विश्व हिंदू परिषद् के राजेश अवस्थी का कहना है कि भगवा तो संतों का रंग है और प्रतिमाओं को भगवा करने का सिलसिला जारी रहेगा।
वेब डेस्क, IBC24