महबूबा मुफ्ती ने कहा भगवा जर्सी के कारण हारी टीम इंडिया, उमर अब्दुल्ला ने भी हार पर उठाए सवाल

महबूबा मुफ्ती ने कहा भगवा जर्सी के कारण हारी टीम इंडिया, उमर अब्दुल्ला ने भी हार पर उठाए सवाल

महबूबा मुफ्ती ने कहा भगवा जर्सी के कारण हारी टीम इंडिया, उमर अब्दुल्ला ने भी हार पर उठाए सवाल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:15 pm IST
Published Date: July 1, 2019 11:00 am IST

श्रीनगर . जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने भारत की हार के लिए भगवा जर्सी को जिम्मेदार ठहराया है। विश्वकप में इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में टीम इंडिया की हार हुई है। इस वर्ल्डकप में भारत की यह पहली हार है। इस मैच में भारतीय टीम भगवा कलर की जर्सी पहन कर खेलने उतरी थी।

मुकाबले में भारत की हार के बाद मुफ्ती ने ट्विट कर कहा, ’ आप मुझे अंधविश्वासी कह सकते हैं, लेकिन इस जर्सी ने ही वर्ल्‍ड कप में भारत की जीत के सिलसिले को रोक दिया है।’ बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ 338 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया 31 रन से यह मैच हार गई।

कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष को लेकर कैबिनेट मंत्री का बयान, मुखिया ऐसा हो जिसे जानती हो सूबे की जनता

वहीं नैशनल कॉन्फ्रेंस लीडर तथा पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने भी टीम इंडिया की हार पर सवाल उठाया है। उमर ने कहा, ’पाकिस्तान और इंग्लैंड की जगह अगर हमारा सेमीफाइनल का टिकट दांव पर लगा होता तब भी क्या टीम इंडिया ऐसे ही बल्लेबाजी करती?’

Watch Video: सुअर चोरी के आरोप में मॉब लिंचिंग, भीड़ ने दो युवकों को पीट पीटकर किया अधमरा

क्यों बदला जर्सी का रंग
दर असल अफगानिस्तान और इंग्लैंड दोनों टीमों के खिलाड़ियों की जर्सी का रंग नीला है। आईसीसी के नियमों के मुताबिक, किसी भी ऐसे मैच में, जिसका प्रसारण टीवी पर होता है, दोनों टीमें एक ही रंग की जर्सी पहनकर नहीं उतर सकती हैं। यह नियम फुटबॉल के ’होम और अवे’ मुकाबलों में पहनी जाने वाली जर्सी से प्रेरित होकर बनाया गया है।

<iframe width=”715″ height=”402″ src=”https://www.youtube.com/embed/_LS0Iuo4uIc” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com