Mahua Moitra On Yusuf Pathan: थोड़ी शर्म दिखाइए…TMC में बगावत के बीच युसुफ पठान को लेकर ये क्या बोल गई सांसद मोइत्रा, पढ़िए पूरी खबर

Ads

Mahua Moitra On Yusuf Pathan: पश्चिम बंगाल की राजनीति में हलचल के बीच टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने युसुफ पठान पर तीखा हमला बोला।

  •  
  • Publish Date - June 9, 2026 / 09:17 AM IST,
    Updated On - June 9, 2026 / 09:18 AM IST

Mahua Moitra On Yusuf Pathan/AI Generated Image

HIGHLIGHTS
  • विधानसभा चुनाव 2026 के बाद टीएमसी में बगावत की चर्चा तेज हो गई है
  • कई सांसदों के एनडीए में शामिल होने की अटकलों के बीच पार्टी नेतृत्व पर दबाव बढ़ता नजर आ रहा है
  • महुआ मोइत्रा ने सांसद युसुफ पठान पर तीखा हमला बोलते हुए प्रतिक्रिया दी

Mahua Moitra On Yusuf Pathan: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में सत्ता में रही TMC की बड़ी हार ने पार्टी के नेताओं को बागी बना दिया। पार्टी तब पूरी तरह बिखर गई, बागी सांसद काकोली घोष दस्तीदार समेत लगभग 20 तृणमूल सांसदों ने स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर एनडीए का हिस्सा बनने की अपनी इच्छा ऑफिशियली बताने का फैसला किया है। जिसके बाद से तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी की मुश्किलें बढ़ गईं। वही, तृणमूल कांग्रेस सांसदों की बगावत पर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। TMC मोइत्रा ने बहरामपुर से सांसद और पूर्व क्रिकेटर युसुफ पठान पर हमला बोला है।

थोड़ी शर्म और जरा रीढ़ की हड्डी दिखाइए

महुआ (Mahua Moitra On Yusuf Pathan) ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, युसुफ पठान क्या आप इसलिए दिल्ली भाग रहे हैं क्योंकि अमित शाह ने आपको बुलाया है? थोड़ी हिम्मत दिखाइए। आप भारत के लिए खेले हैं। हमारे जिले ने आपको भारी अंतर से जिताया था। थोड़ी शर्म और जरा रीढ़ की हड्डी दिखाइए।

सांसदों की बगावत पर दी तीखी प्रतिक्रिया

तृणमूल कांग्रेस सांसदों की बगावत पर सांसद महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra On Yusuf Pathan) ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। महुआ मोइत्रा ने टीएमसी सांसदों की बगावत पर एक्स पर पोस्ट में कहा कि सांसद 2024 में टीएमसी के टिकट पर जीते थे। जनादेश NDA के लिए नहीं था। पीली पैंट वाले सभी लालची, मतलबी, गद्दार अब बीजेपी में शामिल हो जाएं- अपनी सीटों से इस्तीफा दें और बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ें। देखते हैं आप कितने बड़े हीरो हैं।

ये भी पढ़ें

टीएमसी में बगावत की चर्चा क्यों हो रही है?

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के बाद पार्टी के कुछ नेताओं और सांसदों के असंतोष की खबरें सामने आ रही हैं, जिसके चलते बगावत की चर्चा तेज हुई है।

महुआ मोइत्रा ने युसुफ पठान पर क्या कहा?

महुआ मोइत्रा ने सोशल मीडिया पोस्ट में युसुफ पठान पर निशाना साधते हुए उनसे हिम्मत और स्पष्ट रुख दिखाने की बात कही।

क्या टीएमसी के सांसद एनडीए में शामिल होने जा रहे हैं?

इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं हैं, हालांकि इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

इस घटनाक्रम से ममता बनर्जी की मुश्किलें क्यों बढ़ सकती हैं?

यदि बड़ी संख्या में सांसद पार्टी छोड़ते हैं तो इससे टीएमसी की राजनीतिक स्थिति और संगठनात्मक मजबूती प्रभावित हो सकती है।

युसुफ पठान वर्तमान में किस पार्टी के सांसद हैं?

युसुफ पठान तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर सांसद चुने गए थे और पश्चिम बंगाल की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।