Mahua Moitra On Yusuf Pathan: थोड़ी शर्म दिखाइए…TMC में बगावत के बीच युसुफ पठान को लेकर ये क्या बोल गई सांसद मोइत्रा, पढ़िए पूरी खबर
Mahua Moitra On Yusuf Pathan: पश्चिम बंगाल की राजनीति में हलचल के बीच टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने युसुफ पठान पर तीखा हमला बोला।
Mahua Moitra On Yusuf Pathan/AI Generated Image
- विधानसभा चुनाव 2026 के बाद टीएमसी में बगावत की चर्चा तेज हो गई है
- कई सांसदों के एनडीए में शामिल होने की अटकलों के बीच पार्टी नेतृत्व पर दबाव बढ़ता नजर आ रहा है
- महुआ मोइत्रा ने सांसद युसुफ पठान पर तीखा हमला बोलते हुए प्रतिक्रिया दी
Mahua Moitra On Yusuf Pathan: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में सत्ता में रही TMC की बड़ी हार ने पार्टी के नेताओं को बागी बना दिया। पार्टी तब पूरी तरह बिखर गई, बागी सांसद काकोली घोष दस्तीदार समेत लगभग 20 तृणमूल सांसदों ने स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर एनडीए का हिस्सा बनने की अपनी इच्छा ऑफिशियली बताने का फैसला किया है। जिसके बाद से तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी की मुश्किलें बढ़ गईं। वही, तृणमूल कांग्रेस सांसदों की बगावत पर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। TMC मोइत्रा ने बहरामपुर से सांसद और पूर्व क्रिकेटर युसुफ पठान पर हमला बोला है।
थोड़ी शर्म और जरा रीढ़ की हड्डी दिखाइए
महुआ (Mahua Moitra On Yusuf Pathan) ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, युसुफ पठान क्या आप इसलिए दिल्ली भाग रहे हैं क्योंकि अमित शाह ने आपको बुलाया है? थोड़ी हिम्मत दिखाइए। आप भारत के लिए खेले हैं। हमारे जिले ने आपको भारी अंतर से जिताया था। थोड़ी शर्म और जरा रीढ़ की हड्डी दिखाइए।
And @iamyusufpathan you are rushing to Delhi because @AmitShah has called you? Have some courage. You played for India. Our district voted you in with a huge margin. Have some shame & some spine.
— Mahua Moitra (@MahuaMoitra) June 8, 2026
सांसदों की बगावत पर दी तीखी प्रतिक्रिया
तृणमूल कांग्रेस सांसदों की बगावत पर सांसद महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra On Yusuf Pathan) ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। महुआ मोइत्रा ने टीएमसी सांसदों की बगावत पर एक्स पर पोस्ट में कहा कि सांसद 2024 में टीएमसी के टिकट पर जीते थे। जनादेश NDA के लिए नहीं था। पीली पैंट वाले सभी लालची, मतलबी, गद्दार अब बीजेपी में शामिल हो जाएं- अपनी सीटों से इस्तीफा दें और बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ें। देखते हैं आप कितने बड़े हीरो हैं।
ये भी पढ़ें
- Raipur Water Supply News: राजधानीवासियों के लिए जरूरी खबर, इन 42 इलाकों में नहीं आएगा पानी, जानिए किन क्षेत्रों में रहेगी किल्लत
- Ujjwala Yojana Subsidy New Rules: उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को बड़ा झटका, सरकार ने बदले नियम, जानिए अब कितने सिलेंडर पर मिलेगी सब्सिडी?
- Mangal Gochar 2026: ग्रहों के सेनापति मंगल बदलेंगे अपनी चाल, बदलेगी इन तीन राशियों की किस्मत, कारोबार और करियर में मिलेगा बड़ा लाभ
- Aaj ka Rashifal 9 June 2026: आज इन राशियों के अधूरे काम होंगे पूरे, इन्हें होगा धन लाभ… जानें क्या कहते हैं आपके सितारें

Facebook


