भारतीय सेना की बड़ी कार्रवाई, नौशेरा से लगे पाक आर्मी पोस्ट को किया तबाह

भारतीय सेना की बड़ी कार्रवाई, नौशेरा से लगे पाक आर्मी पोस्ट को किया तबाह

भारतीय सेना की बड़ी कार्रवाई,  नौशेरा से लगे पाक आर्मी पोस्ट को किया तबाह
Modified Date: November 29, 2022 / 08:48 pm IST
Published Date: May 23, 2017 10:14 am IST

भारतीय सेना ने कश्मीर में पाकिस्तानी घुसपैठ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। सेना ने नौशेरा इलाके में पाक पोस्ट को तबाह कर डाला है। सेना ने पाकिस्तानी के बंकरों की तबाही का विडियो भी बनाया है। सेना के मेजर जनरल अशोक नरूला ने कहा कि पाकिस्तानी सेना अपनी चैकियों और बंकरों की मदद से आतंकियों की मदद करता रहा है। लिहाजा भारत ने नौशेरा में जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के पोस्ट को नष्ट कर दिया है। सेना ने पाकिस्तान के बंकर की तबाही का पूरा वीडियो बनाया है। कयास लगाया जा रहा है भारतीय सेना की इस कार्रवाई में 25 से 30 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए होंगे.

ये विडियो 25 सेकंड का है। नरूला ने कहा कि पड़ोसी मुल्क सीमा पर घुसपैठ रोके। हम कश्मीर में अमन और शांति चाहते हैं। हम इसके लिए सीमा पर घुसपैठ को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि आतंकियों की संख्या कम से कम हो और राज्य के युवा गलत राह पर न चलें। रक्षा विशेषज्ञों के मुताबिक कार्रवाई में पाकिस्तान के करीब डेढ़ दर्जन लोग  मारे गए होंगे।

 


लेखक के बारे में