Jammu and Kashmir Assembly Elections
अहदाबाद : Bus Accident In Gujarat : गुजरात के डांग एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में दो बच्चियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस हादसे में 64 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। सभी घायलों का इलाज जारी है।
Bus Accident In Gujarat : मिली जानकारी के अनुसार, गुजरात के डांग में एक लग्जरी बस के खाई में गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई है, जबकि 64 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अहवा और सापुतारा के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनमें से 5 की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना के बाद स्थानीय प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। बस सूरत से आ रही थी और शहूर पर्यटन स्थल सापुतारा जा रही थी। इस बस में करीब 70 यात्री सवार थे।