Parliamanet March Againts E20 Petrol: धर्मेंद्र प्रधान के बाद नितिन गडकरी का नंबर?.. E20 पेट्रोल के खिलाफ 4 अगस्त को होने वाला है बड़ा संसद मार्च, ऐलान से ही मची खलबली

Ads

दिल्ली टैक्सी एंड टूरिस्ट ट्रांसपोर्ट एंड टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ने केंद्र सरकार की E20 पेट्रोल नीति के खिलाफ 4 अगस्त को संसद मार्च का ऐलान किया है।

  •  
  • Publish Date - July 28, 2026 / 03:31 PM IST,
    Updated On - July 28, 2026 / 03:39 PM IST

Major Protest and Parliamanet March Againts E20 Petrol || Image- AI Generated File

HIGHLIGHTS
  • E20 नीति के विरोध में चार अगस्त संसद मार्च घोषित।
  • एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से वाहनों को नुकसान होने का दावा।
  • सरकार से E20 पेट्रोल नीति वापस लेने की मांग उठी।

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक मामले पर CJP का आंदोलन समाप्त होने के बाद अब दिल्ली टैक्सी एंड टूरिस्ट ट्रांसपोर्ट एंड टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ने केंद्र सरकार की एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल (E20) नीति के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। (Major Protest and Parliamanet March Againts E20 Petrol) एसोसिएशन ने 4 अगस्त को संसद तक विरोध मार्च निकालने का ऐलान किया है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

E20 Petrol Protest: ‘एथेनॉल से वाहनों को होगा नुकसान’ : एसोसिएशन

एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सम्राट ने दावा किया कि एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से देशभर में चल रहे लाखों दोपहिया वाहन, निजी कारें और सीएनजी-पेट्रोल टैक्सियों को नुकसान पहुंच सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे बड़ी संख्या में वाहन समय से पहले कबाड़ बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि पेट्रोल पंप पर 100 रुपये का पेट्रोल खरीदने पर लोगों को 20 प्रतिशत एथेनॉल मिल रहा है, जिससे वाहन मालिक खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।

E20 Fuel Policy India: सरकार से पॉलिसी वापस लेने की मांग

संजय सम्राट ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पिछले कई वर्षों से वाहन मालिकों की चिंताओं को नजरअंदाज किया जा रहा है। (Major Protest and Parliamanet March Againts E20 Petrol) उन्होंने मांग की कि सरकार एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल की नीति को पूरी तरह वापस ले।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

E20 petrol latest news: संसद में सरकार का जवाब

इस बीच, केंद्र सरकार ने सोमवार को संसद में बताया कि देश में कितने प्रतिशत वाहन E20 ईंधन के साथ पूरी तरह अनुकूल हैं, इसका कोई आकलन नहीं किया गया है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने कहा कि इस संबंध में कोई अध्ययन नहीं किया गया है। हालांकि, उन्होंने बताया कि एथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल (EBP) कार्यक्रम को नीति आयोग, वाहन निर्माता कंपनियों, ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs), ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ARAI), SIAM और अन्य तकनीकी संस्थानों के साथ वैज्ञानिक और चरणबद्ध प्रक्रिया के तहत लागू किया गया है।

इन्हें भी पढ़ें:

ओयो की मूल कंपनी प्रिज्म ने ब्रिटेन में किया विस्तार, 40 नए प्रीमियम होटल जोड़े

विदेश सचिव मिसरी ने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के ‘सेंट्रल पार्टी स्कूल’ के उपाध्यक्ष से मुलाकात की

20 साल बाद चार मैचों की श्रृंखला के लिये पाकिस्तान पहुंची कोरियाई हॉकी टीम

तमिलनाडु में मोंटेक सिंह अहलूवालिया की अध्यक्षता में समिति गठित, राजस्व बढ़ाने के उपाय सुझाएगी

प्रधानमंत्री की पोस्ट हटाने के बाद मेटा के अधिकारी तलब; सरकार ने कंपनी का स्पष्टीकरण ‘खारिज’ किया

E20 पेट्रोल के खिलाफ संसद मार्च कब होगा?

उत्तर: दिल्ली टैक्सी एंड टूरिस्ट ट्रांसपोर्ट एंड टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ने 4 अगस्त को संसद मार्च का ऐलान किया है।

प्रदर्शनकारी E20 नीति का विरोध क्यों कर रहे हैं?

उत्तर: उनका दावा है कि एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से दोपहिया, निजी कारों और सीएनजी-पेट्रोल वाहनों को नुकसान हो सकता है।

संसद में सरकार ने E20 को लेकर क्या कहा?

उत्तर: सरकार ने बताया कि E20 ईंधन के साथ पूरी तरह अनुकूल वाहनों की संख्या का कोई आकलन नहीं किया गया है, हालांकि नीति को संबंधित संस्थानों के साथ चरणबद्ध और वैज्ञानिक प्रक्रिया के तहत लागू किया गया है।