बेंगलुरु, 10 जून (भाषा) कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार के नेतृत्व में नयी कैबिनेट के गठन के बाद राज्य सरकार ने बुधवार को नौकरशाही में बड़ा फेरबदल किया।
सरकारी अधिसूचना के अनुसार, राजस्व विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) राजेंद्र कुमार कटारिया को गृह विभाग के एसीएस पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
वन, पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण विभाग के एसीएस अंजुम परवेज को लोक निर्माण विभाग के एसीएस पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
आवास विभाग के सचिव मोहन राज के.पी. का तबादला सामाजिक कल्याण विभाग के सचिव पद पर किया गया है। साथ ही उन्हें आवास विभाग के सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
परिवहन एवं सड़क सुरक्षा आयुक्त सेल्वामणि आर को कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) के प्रबंध निदेशक और स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के राज्य मिशन निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
तैनाती की प्रतीक्षा कर रहे महेश एम को कर्नाटक शहरी जल आपूर्ति एवं जल निकासी बोर्ड का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।
सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार वेंकटेश एम वी को योजना, कार्यक्रम निगरानी एवं सांख्यिकी विभाग में सरकारी सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
सिद्धरमैया के 28 मई को इस्तीफे के बाद शिवकुमार ने तीन जून को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उन्होंने अलावा, 13 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली थी।
भाषा खारी नरेश
नरेश