पत्थरबाज़ युवक को जीप पर बांधकर घुमाने वाले मेजर का सम्मान

पत्थरबाज़ युवक को जीप पर बांधकर घुमाने वाले मेजर का सम्मान

पत्थरबाज़ युवक को जीप पर बांधकर घुमाने वाले मेजर का सम्मान
Modified Date: November 29, 2022 / 08:39 pm IST
Published Date: May 23, 2017 3:59 am IST

कश्मीर घाटी में बीते दिनों पत्थरबाज़ी कर रहे एक युवक को पकड़कर सेना के जवानों ने उसे जीप पर बांधकर घुमाया था. मामले में युवक को बांधने वाले मेजर को क्लीन चिट दी गई थी और अब उनका सम्मान किया गया है। वैसे यह सम्मान उन्हें काउंटर इनसर्जेंसी ऑपरेशंस के लिए लगातार प्रयास करने पर दिया गया है। आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत ने गोगोई को सम्‍मान दिया है।

सेना की कोर्ट ऑफ इन्क्वॉयरी ने मेजर नीतिन गोगोई को दोषी नहीं माना है। 15 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा इस मामले में सेना ने 53 राष्ट्रीय राइफल के मेजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसके दो दिनों बाद सेना ने कोर्ट ऑफ इन्क्वॉयरी बैठाई थी।

जांच के बाद कोर्ट ने मेजर के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई ना करने की अनुशंसा है। आपको बता दें कि 9 अप्रैल को बड़गाम में हुई इस घटना के बाद जीप से बंधे कश्मीरी युवक की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लग गया था।

 


लेखक के बारे में