जाने-माने कवि एस रमेशन का निधन, मुख्यमंत्री विजयन ने जताया शोक

जाने-माने मलयालम कवि एस रमेशन का बृहस्पतिवार को निधन हो गया। रमेशन के परिवार के लोगों ने यह जानकारी दी।

जाने-माने कवि एस रमेशन का निधन, मुख्यमंत्री विजयन ने जताया शोक

poet S Ramesan passed away

Modified Date: November 29, 2022 / 08:18 pm IST
Published Date: January 13, 2022 1:48 pm IST

कोच्चि (केरल), 13 जनवरी (भाषा) जाने-माने मलयालम कवि एस रमेशन का बृहस्पतिवार को निधन हो गया। रमेशन के परिवार के लोगों ने यह जानकारी दी। केरल के सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र की प्रमुख हस्ती और प्रगतिशील आंदोलन के प्रचारक रमेशन ने बृहस्पतिवार सुबह अपने आवास पर अंतिम श्वांस ली। वह 69 साल के थे। कोट्टायम जिले के वैकोम में 16 फरवरी 1952 को रमेशन का जन्म हुआ था।

read more: पांचवें एशेज टेस्ट में हैरिस बाहर, आस्ट्रेलिया के लिये ख्वाजा करेंगे पारी का आगाज

उन्होंने ‘‘शिधिला चित्रंगल’’, ‘‘एनिककारोदुम पकायिला’’, ‘‘कलुषिता कलम’’ जैसी चर्चित किताबें लिखी। रमेशन ने 1996-2001 के दौरान सांस्कृतिक मामलों के तत्कालीन मंत्री टी के रामकृष्णन के अधीन अतिरिक्त निजी सचिव के रूप में काम किया। केरल साहित्य अकादमी पुरस्कार और आसन स्मृति कविता पुरस्कार समेत कई सम्मान से नवाजे गए रमेशन 2007 में अतिरिक्त विकास आयुक्त के रूप में सेवा से सेवानिवृत्त हुए। रमेशन के परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटियां हैं।

read more: दक्षिण कोरिया में निर्माणाधीन इमारत के ढहने के बाद मलबे में एक व्यक्ति के होने का पता चला

कवि के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा कि रमेशन के निधन से राज्य के प्रगतिशील, राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र और विशेष रूप से ‘‘पुरोगमना कला साहित्य संघम’’ को गहरा नुकसान हुआ है।

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com