कासरगोड निर्वाचन क्षेत्र की अंतिम मतदाता सूची में पुरुष और महिला मतदाताओं की संख्या बराबर

Ads

कासरगोड निर्वाचन क्षेत्र की अंतिम मतदाता सूची में पुरुष और महिला मतदाताओं की संख्या बराबर

  •  
  • Publish Date - February 21, 2026 / 07:59 PM IST,
    Updated On - February 21, 2026 / 07:59 PM IST

तिरुवनंतपुरम, 21 फरवरी (भाषा) केरल में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची में एक दिलचस्प बात सामने आई है, जिसमें कासरगोड विधानसभा क्षेत्र में पुरुष और महिला मतदाताओं की संख्या बराबर है।

संशोधित सूची के अनुसार, कासरगोड निर्वाचन क्षेत्र में कुल 2,09,732 मतदाता हैं, जिनमें से 1,04,866 पुरुष और 1,04,866 महिलाएं हैं। इस निर्वाचन क्षेत्र में कोई भी ‘ट्रांसजेंडर’ मतदाता पंजीकृत नहीं है।

हालांकि पूरे केरल में पुरुष मतदाताओं की तुलना में महिला मतदाताओं की संख्या अधिक है, वहीं कुछ ऐसे निर्वाचन क्षेत्र हैं जहां पुरुष मतदाताओं की संख्या महिला मतदाताओं से अधिक है।

राज्य भर में, 1,38,27,319 महिला मतदाता हैं, जबकि 1,31,26,048 पुरुष मतदाता और 277 ‘ट्रांसजेंडर’ मतदाता हैं।

कोट्टक्कल, तिरुर, तनूर, तिरुरंगाडी, वल्लिकुन्नु, वेंगारा, मलप्पुरम और कोंडोट्टी निर्वाचन क्षेत्रों में पुरुष मतदाताओं की संख्या महिला मतदाताओं से अधिक है। यह सभी क्षेत्र मलप्पुरम जिले में हैं। कासरगोड जिले के मंजेश्वर निर्वाचित क्षेत्र में भी पुरुष मतदाताओं की संख्या अधिक है।

भाषा यासिर वैभव

वैभव