Mallikarjun Kharge News: ‘हैदराबाद वाली परेशानी को यूपी में मत घुसने देना’, मल्लिकार्जुन खरगे की हुई कांग्रेस सांसद इमरान से मुलाकात, मसूद को दी ये सलाह, देखें वीडियो

Ads

Mallikarjun Kharge Video: 'हैदराबाद वाली परेशानी को यूपी में मत घुसने देना', मल्लिकार्जुन खरगे की हुई कांग्रेस सांसद इमरान से मुलाकात, मसूद को दी ये सलाह, देखें वीडियो

  •  
  • Publish Date - February 13, 2026 / 03:06 PM IST,
    Updated On - February 13, 2026 / 03:06 PM IST

Mallikarjun Kharge News | Photo Credit: X.com

HIGHLIGHTS
  • संसद का बजट सत्र का पहला चरण संपन्न
  • मल्लिकार्जुन खरगे और इमरान मसूद की मुलाकात
  • मुलाकात का वीडियो वायरल

नई दिल्ली: Mallikarjun Kharge Video संसद में शुक्रवार को बजट सत्र का पहला चरण संपन्न हो गया और लोकसभा एवं राज्यसभा की बैठक को नौ मार्च के लिए स्थगित कर दिया गया। सदन की कार्यवाही के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बाहर निकले, तभी सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने मल्लिकार्जुन खरगे मुलाकात की। इस दौरान खरगे ने मसूद से यूपी में पार्टी को मजबूत करने और “हैदराबाद वाली परेशानी” को रोकने की सलाह दी। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मसूद को दी ये सलाह

Mallikarjun Kharge News वायरल वीडियो में खरगे मसूद से कहते नजर आ रहे हैं कि “और लोगों को पार्टी में जॉइन कराओ और उसको आने मत दो। वह एक बार आएगा, वह तो खुद खत्म हो जाएगा लेकिन हमको खत्म करके जाएगा, कौन? हैदराबाद! हैदराबाद की तीन चीज मशहूर है! एक-शेरवानी, दूसरा-बिरयानी, तीसरा-परेशानी।

विपक्ष के नेता के बीच तीखी तकरार

आपको बता दें कि राज्यसभा में शुक्रवार को आसन और विपक्ष के नेता के बीच तीखी तकरार देखने को मिली। विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर अपने भाषण का बड़ा हिस्सा रिकॉर्ड से हटा दिए जाने का दावा किया, आसन के फैसले पर सवाल उठाए। वहीं, सभापति ने उनकों यह हिदायत दी कि आप चेयर के फैसले पर सवाल नहीं उठा सकते।

इन्हें भी पढ़े:-

बजट सत्र का पहला चरण कब खत्म हुआ?

शुक्रवार को पहला चरण संपन्न हुआ और कार्यवाही 9 मार्च तक स्थगित कर दी गई।

वायरल वीडियो में क्या दिखाया गया है?

वीडियो में मल्लिकार्जुन खरगे, इमरान मसूद को यूपी में पार्टी को मजबूत करने और "हैदराबाद वाली परेशानी" से बचने की सलाह देते नजर आते हैं।

खरगे ने हैदराबाद को लेकर क्या कहा?

उन्होंने कहा कि हैदराबाद की तीन चीजें मशहूर हैं – शेरवानी, बिरयानी और परेशानी।