Mamata Banerjee Attacked: पूर्व सीएम ममता बनर्जी पर हुआ हमला, गाड़ी पर फेंके गए पत्थर, भाजपा ने की हमले की निंदा

Mamata Banerjee Attacked: तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर रविवार को हमला किया गया।

Mamata Banerjee Attacked: पूर्व सीएम ममता बनर्जी पर हुआ हमला, गाड़ी पर फेंके गए पत्थर, भाजपा ने की हमले की निंदा

Mamata Banerjee Attacked/Image Credit: AI

Modified Date: August 9, 2026 / 09:23 pm IST
Published Date: August 9, 2026 8:51 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर रविवार को हमला किया गया।
  • ममता बनर्जी उत्तर 24 परगना में एक टीएमसी कार्यकर्ता के परिजनों से मिलने जा रही थीं।
  • बीजेपी ने ममता बनर्जी पर हुए इस हमले की निंदा की है।

Mamata Banerjee Attacked: कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर रविवार को हमला किया गया। ममता बनर्जी ने रविवार को बैरकपुर में ख़ुद पर जानलेवा हमला होने का दावा किया है। बताया जा रहा है कि, ममता बनर्जी उत्तर 24 परगना में एक टीएमसी कार्यकर्ता के परिजनों से मिलने जा रही थीं। ममता बनर्जी के मुताबिक़, “असामाजिक तत्वों ने पुलिस के सामने ही मेरी गाड़ी पर बड़े-बड़े पत्थर फेंके। गाड़ी पर हमला इतना गंभीर था कि अगर खिड़कियां खुली होतीं, तो मेरा सिर फट जाता।” वहीं TMC सांसद सागरिका घोष ने इस घटना को चौंकाने वाले बताया और कहा कि राज्य में क़ानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है और जंगलराज क़ायम हो गया है।

भाजपा ने की हमले की निंदा

इतना ही नहीं बीजेपी ने इस हमले की निंदा की है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने कहा, “अगर कोई पूर्व मुख्यमंत्री पर कीचड़ या चप्पल फेंकता है तो बीजेपी उसका समर्थन नहीं करती। (Mamata Banerjee Attacked) इसमें बीजेपी वर्कर शामिल नहीं थे।”

TMC के कई नेताओं पर हो चुका है हमला

Mamata Banerjee Attacked: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, पश्चिम बंगाल चुनाव में टीएमसी की हार के बाद टीएमसी के कई नेताओं पर हमले हुए हैं। टीएमसी ने इन हमलों में बीजेपी कार्यकर्ताओं और नेताओं के शामिल होने के आरोप लगाए हैं। हालांकि बीजेपी इससे साफ़तौर पर इनकार करती रही है और इसे जनता का ग़ुस्सा बताने का दावा करती है।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.