Mamata Banerjee Bhavanipur Election Petition Filed / Image Source : FILE
कोलकाता : Mamata Banerjee Bhavanipur Election Petition Filed : तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट पर विधानसभा चुनाव के नतीजों को चुनौती देते हुए मंगलवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय के समक्ष एक चुनाव याचिका दायर की है। ममता बनर्जी याचिका की पुष्टि करने के लिए खुद उच्च न्यायालय की रजिस्ट्री में मौजूद थीं।
मिली जानकारी के अनुसार, भवानीपुर सीट पर भारतीय जनता पार्टी के नेता शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को 15,105 वोटों के अंतर से हराया है। गौरतलब है कि इस बार पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना चार मई को हुई थी, जिसमें भाजपा ने प्रचंड जीत हासिल की थी। इस ऐतिहासिक जीत के बाद शुभेंदु अधिकारी राज्य में भारतीय जनता पार्टी के पहले मुख्यमंत्री बने हैं।
अब टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने इन चुनावी नतीजों को स्वीकार न करते हुए कानूनी रास्ता अपनाया है। उन्होंने भवानीपुर सीट के परिणाम पर सवाल उठाते हुए कोर्ट से हस्तक्षेप की मांग की है। ममता बनर्जी के इस कदम के बाद राज्य में राजनीतिक और कानूनी गरमाहट एक बार फिर चरम पर पहुंच गई है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद भी मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और ममता बनर्जी के बीच की सियासी जंग थमती नजर नहीं आ रही है। ममता बनर्जी की इस याचिका पर कलकत्ता हाई कोर्ट में आने वाले दिनों में सुनवाई होगी।