Mamata Banerjee Bhavanipur Election Petition Filed : हार मानने को तैयार नहीं ममता! भवानीपुर नतीजों को लेकर पहुंचीं हाईकोर्ट, शुभेंदु की जीत पर उठाए सवाल

पश्चिम बंगाल की भवानीपुर विधानसभा सीट पर मिली हार के बाद तृणमूल कांग्रेस प्रमुख Mamata Banerjee ने चुनाव परिणामों को कलकत्ता हाईकोर्ट में चुनौती दी है। भाजपा नेता Suvendu Adhikari ने इस सीट पर 15,105 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी। अब इस मामले में कानूनी लड़ाई शुरू होने से राज्य की राजनीति में फिर हलचल तेज हो गई है।

Mamata Banerjee Bhavanipur Election Petition Filed : हार मानने को तैयार नहीं ममता! भवानीपुर नतीजों को लेकर पहुंचीं हाईकोर्ट, शुभेंदु की जीत पर उठाए सवाल

Mamata Banerjee Bhavanipur Election Petition Filed / Image Source : FILE

Modified Date: June 16, 2026 / 06:32 pm IST
Published Date: June 16, 2026 6:29 pm IST
HIGHLIGHTS
  • ममता बनर्जी ने भवानीपुर विधानसभा सीट के चुनाव परिणाम को हाईकोर्ट में चुनौती दी।
  • भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने 15,105 वोटों से दर्ज की थी जीत।
  • कलकत्ता हाईकोर्ट में याचिका दायर कर परिणामों पर उठाए सवाल।

कोलकाता : Mamata Banerjee Bhavanipur Election Petition Filed :  तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट पर विधानसभा चुनाव के नतीजों को चुनौती देते हुए मंगलवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय के समक्ष एक चुनाव याचिका दायर की है। ममता बनर्जी याचिका की पुष्टि करने के लिए खुद उच्च न्यायालय की रजिस्ट्री में मौजूद थीं।

शुभेंदु अधिकारी ने 15,105 वोटों के अंतर से हराया

मिली जानकारी के अनुसार, भवानीपुर सीट पर भारतीय जनता पार्टी के नेता शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को 15,105 वोटों के अंतर से हराया है। Mamata Banerjee Calcutta High Court गौरतलब है कि इस बार पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना चार मई को हुई थी, जिसमें भाजपा ने प्रचंड जीत हासिल की थी। इस ऐतिहासिक जीत के बाद शुभेंदु अधिकारी राज्य में भारतीय जनता पार्टी के पहले मुख्यमंत्री बने हैं।

हाई कोर्ट में दायर की याचिका

अब टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने इन चुनावी नतीजों को स्वीकार न करते हुए कानूनी रास्ता अपनाया है। उन्होंने भवानीपुर सीट के परिणाम पर सवाल उठाते हुए कोर्ट से हस्तक्षेप की मांग की है। ममता बनर्जी के इस कदम के बाद राज्य में राजनीतिक और कानूनी गरमाहट एक बार फिर चरम पर पहुंच गई है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद भी मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और ममता बनर्जी के बीच की सियासी जंग थमती नजर नहीं आ रही है। ममता बनर्जी की इस याचिका पर कलकत्ता हाई कोर्ट में आने वाले दिनों में सुनवाई होगी।

ये भी पढ़ें


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.