ममता बनर्जी ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर दी बधाई

Ads

ममता बनर्जी ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर दी बधाई

  •  
  • Publish Date - July 21, 2022 / 10:11 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:56 PM IST

कोलकाता, 21 जुलाई (भाषा) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति चुनाव में विजयी होने पर बृहस्पतिवार को बधाई दी।

तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ने कहा कि ‘‘संविधान के आदर्शों की सुरक्षा के लिए राष्ट्राध्यक्ष तथा हमारे लोकतंत्र के संरक्षक के रूप में’’ मुर्मू पर देश की उम्मीद भरी निगाहें टिकी रहेंगी।

तृणमूल कांग्रेस ने 18 जुलाई को हुए इस चुनाव में बड़े गैर भाजपा दलों के संयुक्त उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का समर्थन किया था।

बनर्जी ने ट्वीट किया, ‘‘ मैं निर्वाचित हुईं माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को बधाई देती हूं। संविधान के आदर्शों की सुरक्षा के लिए राष्ट्राध्यक्ष तथा हमारे लोकतंत्र के संरक्षक के रूप में मुर्मू की ओर देश की खासकर ऐसे समय में उम्मीदभरी निगाहें टिकी रहेंगी , जब देश कई असंतोषों से जूझ रहा है । ’’

भाषा

राजकुमार नरेश

नरेश

शीर्ष 5 समाचार