TMC-Congress Merger Speculation: कांग्रेस में होगा ममता की TMC का विलय? भतीजे अभिषेक ने की इस बड़े पद की मांग, जानिए दिल्ली की बैठक में क्या-क्या हुआ
TMC-Congress Merger Speculation: सोनिया गांधी ने ममता बनर्जी को जो ऑफर दिया है, दीदी उसके लिए तैयार हो गई है।
TMC-Congress Merger Speculation/Image Credit: IBC24.in
- सोनिया गांधी ने ममता बनर्जी को जो ऑफर दिया है, दीदी उसके लिए तैयार हो गई है।
- ममता बनर्जी ने अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी के जरिए राहुल गांधी के सामने कुछ शर्ते भी रखवाई है।
- राहुल गांधी और अभिषेक बनर्जी के बीच मीटिंग में लंबी चर्चा हुई है।
TMC-Congress Merger Speculation: नई दिल्ली: टीएमसी के कांग्रेस में विलय को लेकर चर्चा जोरो पर है। ऐसा माना जा रहा है की सोनिया गांधी ने ममता बनर्जी को जो ऑफर दिया है, दीदी उसके लिए तैयार हो गई है। वहीं बताया जा रहा है कि, ममता बनर्जी ने अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी के जरिए राहुल गांधी के सामने कुछ शर्ते भी रखवाई है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी और अभिषेक बनर्जी के बीच मीटिंग में लंबी चर्चा हुई है। अभिषेक ने कांग्रेस के सामने ममता बनर्जी को राज्यसभा भेजने की मांग की है। इसके साथ ही अभिषेक ने ममता बनर्जी के लिए नेता विपक्ष के पद की भी मांग की है। हालांकि इस पर कांग्रेस की ओर से क्या कहा गया है, वो सामने नहीं आया है।
सोनिया गांधी ने खुद ममता को दिया था ऑफर
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने खुद ममता बनर्जी को कॉल किया और टीएमसी के कांग्रेस में विलय का ऑफर दिया था। (TMC-Congress Merger Speculation) सूत्रों के मुताबिक, सोनिया गांधी ने ममता बनर्जी से कहा कि वो टीएमसी का विलय कर दें, इसके बदले में उन्हें कांग्रेस का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया जाएगा। इसके अलावा उनके भतीजे और सांसद अभिषेक बनर्जी को भी पार्टी महासचिव का पद दिया जाएगा।
ममता बनर्जी ने की थी कुछ दिन के समय की मांग
TMC-Congress Merger Speculation: सोनिया गांधी ने ममता को प्रस्ताव दिया था कि, उनकी पार्टी पर भाजपा के राजनीतिक हमलों को देखते हुए उन्हें अपनी पार्टी का कांग्रेस में विलय कर देना चाहिए। (TMC-Congress Merger Speculation) उन्होंने ममता से कहा कि, अगर वो नहीं करती तो उन्हें भी आम आदमी पार्टी की तरह परेशान किया जाएगा। साथ ही, उनकी पार्टी के अंदरूनी लोग भी अभिषेक बनर्जी के खिलाफ हैं, इसलिए उनके लिए हालात मुश्किल हो गए हैं। सूत्रों ने यह भी बताया कि ममता बनर्जी ने इस पर फ़ैसला करने के लिए कुछ दिन का समय मांगा।
डेढ़ घंटे चली राहुल-अभिषेक की मीटिंग
टीएमसी के कांग्रेस में विलय होने की चर्चा को तब बल मिला, जब टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने बीते दो दिनों में दो बार कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी से उनके आवास 10 जनपथ पर मुलाकात की थी। बैठक के दौरान दोनों नेताओं के बीच गर्मजोशी देखने को मिली। ममता और सोनिया ने एक-दूसरे को गले भी लगाया था। (TMC-Congress Merger Speculation) उसके बाद आज राहुल गांधी और अभिषेक बनर्जी के बीच भी मुलाकात हुई। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी और अभिषेक बनर्जी के बीच 10 जनपथ पर हुई ये मुलाकात करीब डेढ़ घंटे तक चली।
इन्हे भी पढ़ें:-
- IRCTC Action on Catering Sites: ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ा झटका! IRCTC ने इन फूड प्लेटफॉर्म्स पर कसा शिकंजा, जानिए क्या है पूरा मामला
- TMC Leader Srikanta Ghosh Hooghly : सरकार बदलते ही निकली TMC नेता की हेकड़ी! दूसरो को धमकाने वाला अब खुद कान पकड़कर मांगी माफी, देखें ये वायरल वीडियो
- Omoway Omo X Scooter: देखकर आंखें खुली की खुली रह जाएंगी! ऐसा स्कूटर जो खुद खड़ा रहता है, न स्टैंड चाहिए न किसी का सहारा, फीचर्स जानकर चौंक जाएंगे

Facebook


