Vande Bharat: दाऊद इब्राहिम को आतंकी नहीं मानती ममता कुलकर्णी! विवाद बढ़ने के बाद दी सफाई

Ads

Mamta Kulkarni: दाऊद इब्राहिम को आतंकी नहीं मानती ममता कुलकर्णी! विवाद बढ़ने के बाद दी सफाई

  •  
  • Publish Date - October 31, 2025 / 12:26 AM IST,
    Updated On - October 31, 2025 / 12:26 AM IST

Mamta Kulkarni | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • ममता कुलकर्णी अब महामंडलेश्वर यमाई ममता नंद गिरि के नाम से जानी जाती हैं
  • उन्होंने कहा – दाऊद इब्राहिम आतंकी नहीं, मुझे ब्रह्मज्ञान हुआ है
  • गोरखपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बयान देकर बढ़ाया विवाद

रायपुरः Mamta Kulkarni मुंबई बम ब्लास्ट का आरोपी अंतर्राष्ट्रीय तस्कर, कुख्यात डॉन दाऊद इब्राहिम कासकर, जिसे पकड़ने इंटरपोल ने 2005 में ढाई करोड़ अमेरिकी डॉलर का इनाम रखा। उसे ममता कुलकर्णी आतंकी नहीं मानती। वो ममता कुलकर्णी जिन्हें खुद कभी बॉलीवुड में कामयाब हेरोइन्स में गिना जाने लगा था, लेकिन अब वो एक महामंडलेश्वर कहलाने लगी हैं। बयानों से विवादों की आग लगाने वाली ममता का ये नया ज्ञान क्या है?

Mamta Kulkarni महामंडलेश्वर यमाई ममता नंद गिरि आज कल ममता कुलकर्णी इसी नाम से जानी जाती है। बॉलीवुड के फिल्मों से गायब होने के बाद जब इसी साल प्रयागराज में हुए कुंभ में प्रकट हुई। कैमरे के सामने आकर संन्यासी बनी तो उनकी भक्ति देखकर किन्नर अखाड़े ने उन्हें महामंडलेश्वर की उपाधि भी दी। संत बनने और भगवा वस्त्र धारण करने के 9 महीने बाद यमाई ममता नंद गिरि को ब्रह्म ज्ञान मिला कि भारत का मोस्ट वांटेड आतंकवादी दाऊद इब्राहिम आतंकवादी नहीं है।

ममता कुलकर्णी मंगलवार को गोरखपुर पहुंची थी। यहां पहले गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर बाबा गोरखनाथ का आशीर्वाद लिया। इसके बाद गोरखपुर में एक होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया के सामने अपना ज्ञान बांचना शुरू की। इसी दौरान अंडरवर्ल्ड से जु़ड़े एक सवाल पर ममता ने दाऊद को लेकर अपना ज्ञान सबके सामने रखा। दाऊद मामले पर विवाद बढ़ने के बाद ममता का नया वीडियो सामने आया, जिसमें वो सफाई देती नजर आई।

खैर ममता कुलकर्णी ने अपने बयान पर भले सफाई देते हुए बयान को तोड़ मोड़ कर पेश करने की बात कही, लेकिन अंडरवर्ल्ड डॉन को लेकर एक्ट्रेस से संन्यासी बनी महामंडलेश्वर यमाई ममता नंद गिरि के नए आत्मज्ञान पर वैसे ही सवाल उठ रहे हैं, जैसे उनके महांडलेश्वर बनने पर उठी थी।

इन्हें भी पढ़े:-

ममता कुलकर्णी अब किस नाम से जानी जाती हैं?

अब वे महामंडलेश्वर यमाई ममता नंद गिरि के नाम से जानी जाती हैं।

ममता कुलकर्णी ने दाऊद इब्राहिम को लेकर क्या कहा?

उन्होंने कहा कि दाऊद इब्राहिम आतंकी नहीं हैं और यह उन्हें ब्रह्मज्ञान के बाद समझ आया।

ममता कुलकर्णी ने यह बयान कहाँ दिया?

उन्होंने यह बयान गोरखपुर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दिया।