ममता के बाएं घुटने की मामूली सर्जरी की गई

Ads

ममता के बाएं घुटने की मामूली सर्जरी की गई

  •  
  • Publish Date - July 7, 2023 / 01:06 AM IST,
    Updated On - July 7, 2023 / 01:06 AM IST

(तस्वीरों के साथ)

कोलकाता, छह जुलाई (भाषा) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बाएं घुटने की बृहस्पतिवार को मामूली सर्जरी की गई। पिछले हफ्ते हेलीकॉप्टर से उतरते वक्त उनके घुटने में चोट आई थी।

एक वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया कि तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष बनर्जी का राज्य के सरकारी एसएसकेएम अस्पताल में ‘आर्थोपेडिक इंटरवेंशन’ किया गया।

सर्जरी के बाद मुख्यमंत्री को छुट्टी दे दी गई और वह व्हीलचेयर पर घर लौटीं।

डॉक्टर ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, “ वह अब बेहतर हैं। लेकिन, उन्हें घर पर आराम करना होगा। हम कुछ दिनों में उपचार के अगले चरण पर फैसला लेंगे।”

बनर्जी को एक हेलीकॉप्टर से उतरते वक्त यह चोट लगी थी। दरअसल पिछले सप्ताह खराब मौसम की वजह से हेलीकॉप्टर को सिलीगुड़ी के पास सेवोके एयरबेस में आपात स्थिति में उतारा गया था। इस दौरान उनके बाएं घुटने में अस्थिबंध (लिगामेंट) में चोट आई थी और बाएं कूल्हे के जोड़ में भी चोट आई थी।

भाषा नोमान वैभव

वैभव