बाराबंकी में युवक-युवती ने पेड़ से फंदा लगाकर की आत्महत्या

बाराबंकी में युवक-युवती ने पेड़ से फंदा लगाकर की आत्महत्या

बाराबंकी में युवक-युवती ने पेड़ से फंदा लगाकर की आत्महत्या
Modified Date: May 25, 2026 / 06:23 pm IST
Published Date: May 25, 2026 6:23 pm IST

बाराबंकी, 25 मई (भाषा) उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में गेंदूवर गांव में एक युवक-युवती ने पेड़ से कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक दोनों के शव गांव से करीब 500 मीटर दूर सुनसान जगह पर एक ही पेड़ की अलग-अलग डालियों से लटके मिले। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतकों की पहचान गेंदूवर गांव निवासी रोहित (25) और लोनीकटरा थाना क्षेत्र के बुधना गांव निवासी राजकुमारी (24) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, रोहित की शादी एक साल पहले हुई थी। उसकी पत्नी मूक-बधिर है और दोनों की कोई संतान नहीं थी।

सतरिख कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग में आत्महत्या का लग रहा है।

उन्होंने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ युवक की मोबाइल कॉल जानकारी भी खंगाल रही है।

भाषा

सं, आनन्द रवि कांत


लेखक के बारे में