नोएडा (उप्र), 23 अप्रैल (भाषा) ग्रेटर नोएडा में किराए के एक मकान में साथ रह रहे एक युवक और युवती संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाये गये। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
उनके अनुसार, 27 वर्षीय गुड्डू पासवान उर्फ गोलू को कमरे में पंखे से लटका पाया गया, जबकि 24 वर्षीय युवती ज्योति फर्श पर पड़ी थी। दोनों उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के निवासी थे।
अधिकारियों के मुताबिक, बुधवार की रात नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में घटना की जानकारी मिली।
पुलिस के अनुसार, युवती एक अस्पताल में हाउसकीपिंग का काम कर रही थी, जबकि युवक बेरोजगार था।
पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी होने के बाद दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।
अधिकारियों के मुताबिक, मृतकों के परिजन घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं।
पुलिस ने बताया की मामले में सभी पहलुओं से गहन जांच की जा रही है।
भाषा मनीषा
मनीषा