विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर नौ लाख रूपये ठगने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर नौ लाख रूपये ठगने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर नौ लाख रूपये ठगने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:31 pm IST
Published Date: March 30, 2022 4:10 pm IST

नोएडा (उप्र), 30 मार्च (भाषा) विदेश में नौकरी लगाने के नाम पर एक व्यक्ति से नौ लाखों रुपए की ठगी करने वाले आरोपी को गौतम बुद्ध नगर की आईटी सेल ने गिरफ्तार किया है।

आईटी सेल के निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि लव कुमार ने दिसंबर में थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि विदेश में नौकरी लगाने के नाम पर कुछ लोगों ने उनसे संपर्क किया तथा विभिन्न मदों में उनसे करीब नौ लाख रुपए झटक लिये।

उन्होंने बताया कि इस मामले की पुलिस की आईटी सेल जांच कर रही थी और आज एक सूचना के आधार पर आकाश गिल को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसके पास से छह मोबाइल फोन, दो एटीएम कार्ड तथा आधार कार्ड आदि बरामद किये हैं।

कुमार के अनुसार पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि इस व्यक्ति ने विदेश में नौकरी लगाने के नाम पर कई लोगों से ठगी की है। पुलिस गहनता से पूछताछ कर रही है।

भाषा सं

राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में