जमशेदपुर में महिला के मुंह में सिगरेट का ठूंठ जबरदस्ती ठूंसने का आरोपी गिरफ्तार
जमशेदपुर में महिला के मुंह में सिगरेट का ठूंठ जबरदस्ती ठूंसने का आरोपी गिरफ्तार
जमशेदपुर, सात मार्च (भाषा) पुलिस ने एक व्यक्ति को महिला के मुंह में सिगरेट का ठूंठ जबरदस्ती ठूंसने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार बीस वर्षीय पीड़िता के बयान के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस अधीक्षक (शहर) कुमार शिवशीष ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (पूर्वी सिंहभूम) पीयूष पांडे के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए पुलिस की एक टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की।
एक गुप्त सूचना के आधार पर बागबेरा के पुलिस अधिकारी उमेश कुमार ठाकुर ने छापा मारते हुए आरोपी कन्हैया राजक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज होने के कुछ ही घंटों के भीतर इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
एसपी ने बताया कि यह घटना तब हुई जब पीड़िता रोड नंबर तीन पर एक सरकारी स्कूल के पास अकेली जा रही थी। उन्होंने बताया कि कथित तौर पर नशे की हालत में राजक ने महिला के मुंह में सिगरेट का शेष हिस्सा (ठूंठ) ठूंसने की कोशिश की और विरोध करने पर हमला किया। राजक ने कथित तौर पर महिला के कपड़े उतारने की भी कोशिश की।
राजक इससे पहले बागबेरा थाने में उसके खिलाफ दर्ज दो आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है।
भाषा
शुभम पवनेश
पवनेश
लेखक के बारे में
Web Title: जमशेदपुर में महिला के मुंह में सिगरेट का ठूंठ जबरदस्ती ठूंसने का आरोपी गिरफ्तार

Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 amस्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू
30 Sept 2026 | 5:24 pmसत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक
30 Sept 2026 | 5:23 pmजम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
30 Sept 2026 | 5:21 pmहमार प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की, समुदाय की समस्याएं बताईं
30 Sept 2026 | 5:20 pm‘इंडिया’ गठबंधन का निर्वाचन आयोग मामले पर राष्ट्रव्यापी अभियान का फैसला, मतपत्र से चुनाव की मांग
30 Sept 2026 | 5:16 pmबंगाल उपचुनाव से कांग्रेस और तृणमूल के ममता गुट के बीच रिश्तों की दिशा तय होने की संभावना
30 Sept 2026 | 5:13 pmलालू और परिवार के खिलाफ भूमि के बदले नौकरी घोटाले में अदालत नए सिरे से दलीलें सुनेगी
30 Sept 2026 | 5:11 pm