बदायूं में अवैध संबंध के शक में एक व्यक्ति ने पत्नी की हत्या कर दी, गिरफ्तार
बदायूं में अवैध संबंध के शक में एक व्यक्ति ने पत्नी की हत्या कर दी, गिरफ्तार
बदायूं (उप्र), 30 सितंबर (भाषा) जनपद बदायूं के उझैत थाना क्षेत्र के गांव में बीती रात अवैध संबंधों के शक में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हमला कर कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि यहां 32 वर्षीय महिला की उसके पति आशीष ने कथित तौर पर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी, क्योंकि उसे संदेह था कि उसका उसके मित्र के साथ अवैध संबंध है।
उन्होंने बताया कि यह घटना मंगलवार रात उझैत थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस ने बताया कि मृतका की पहचान बीहट गांव की निवासी मोहिनी के रूप में हुई है।
पुलिस ने कहा कि आशीष ने अपने मित्र के साथ पीड़िता के संबंध होने के संदेह में उसपर कथित तौर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।
अधिकारियों ने बताया कि महिला के ससुर दुर्गा पाल से सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आशीष को गिरफ्तार कर लिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने कहा कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है और अपराध में इस्तेमाल कथित हथियार आरोपी की निशानदेही पर बरामद कर लिया गया है।
एसएसपी ने कहा कि पीड़िता के परिवार को सूचित कर दिया गया है ।
भाषा सं जफर मनीषा संतोष
संतोष

Facebook


