जम्मू कश्मीर के सांबा जिले में बेटी से बलात्कार करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

Ads

जम्मू कश्मीर के सांबा जिले में बेटी से बलात्कार करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - August 27, 2023 / 07:09 PM IST,
    Updated On - August 27, 2023 / 07:09 PM IST

जम्मू, 27 अगस्त (भाषा) जम्मू कश्मीर के सांबा जिले में एक व्यक्ति को 17 साल की अपनी बेटी के साथ कथित रूप से बलात्कार करने के मामले में रविवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उसने बताया कि 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली लड़की की लिखित शिकायत के बाद उसके पिता राजेश के खिलाफ यह कदम उठाया गया है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि नाबालिग की शिकायत के आधार पर उसके पिता के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) और बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि आरोपी को सात दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

भाषा राजकुमार वैभव

वैभव