नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक गिरफ्तार

Ads

नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - August 2, 2022 / 10:26 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:31 PM IST

नोएडा (उप्र), दो अगस्त (भाषा) नोएडा के सेक्टर 20 थाना क्षेत्र में पुलिस ने नौकरी लगवाने का झांसा देकर युवती के साथ कथित रूप से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को सेक्टर-18 के अट्टा पीर से गिरफ्तार किया है।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि एक युवती ने थाने में शिकायत की थी कि एक युवक ने नौकरी दिलाने के नाम पर उससे संपर्क किया था और उसे 28 जुलाई को सेक्टर-27 स्थित एक होटल में बुलाया जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस के अनुसार विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ गाली गलौच कर मारपीट की।युवक ने अपना नाम शहबाज बताया ।

शिकायतकर्ता के मुताबिक उसने इस घटना की जानकारी अपनी बहन को दी और जब उसकी बहन ने आरोपी से बात की तब उसने उसके साथ भी बदसलूकी की।

कुमार ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी को सेक्टर-18 अट्टा पीर से गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान दिल्ली के कृष्णा नगर निवासी शहबाज के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया और अदालत ने उस को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

भाषा सं राजकुमार

राजकुमार