नोएडा (उप्र), 14 फरवरी (भाषा) नोएडा के फेस-2 थानाक्षेत्र में एक युवती के साथ कथित रुप से मारपीट एवं सामूहिक बलात्कार करने के मामले में फरार चल रहे दूसरे आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया । उसके साथी यशवंत को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार किया था।
थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि जून, 2022 माह में पीड़िता अपने दोस्त के साथ विशेष निर्यात जोन के पास पार्क में बैठी थी, तभी आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक रूप से बलात्कार किया था। आरोपी रिश्ते में जीजा साले हैं।
भाषा सं राजकुमार
राजकुमार