चलती कार में युवती का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

चलती कार में युवती का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

चलती कार में युवती का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार
Modified Date: June 30, 2026 / 08:29 pm IST
Published Date: June 30, 2026 8:29 pm IST

नयी दिल्ली, 30 जून (भाषा) पूर्वी दिल्ली के मंडावली में मोमोज खिलाने के लिए बाहर ले जाने के बहाने चलती कार में 24 वर्षीय युवती का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पीड़िता के अनुसार, 17 जून को परिचित आरोपी उसे मोमोज़ खिलाने के बहाने कार से बाहर ले गया और फिर गाड़ी को सुनसान जगह पर रोक लिया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, उसने आरोप लगाया कि व्यक्ति ने सुनसान जगह पर कथित तौर पर अश्लील टिप्पणियां कीं, यौन संबंधों की मांग की और उसे अनुचित तरीके से छुआ।

उसने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने इस दौरान उसे कार से बाहर निकलने से रोका।

पुलिस ने कहा कि महिला कथित उत्पीड़न को अपने मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड करने में कामयाब रही और इसे जांच के हिस्से के रूप में कब्जे में ले लिया गया है।

उसकी शिकायत के आधार पर, भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मंडावली थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी को पकड़ लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

अधिकारियों ने बताया कि घटनाओं के क्रम का पता लगाने और अतिरिक्त सबूत जुटाने के लिए आगे की जांच जारी है।

भाषा नोमान

नोमान पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में