नौकरी संबंधी विवाद को लेकर व्यक्ति की पीटकर हत्या, एक गिरफ्तार

नौकरी संबंधी विवाद को लेकर व्यक्ति की पीटकर हत्या, एक गिरफ्तार

नौकरी संबंधी विवाद को लेकर व्यक्ति की पीटकर हत्या, एक गिरफ्तार
Modified Date: July 22, 2026 / 03:26 pm IST
Published Date: July 22, 2026 3:26 pm IST

होशियारपुर, 22 जुलाई (भाषा) पंजाब के होशियारपुर जिले में किराना दुकान से एक कर्मचारी को नौकरी से निकाले जाने को लेकर हुए विवाद में 45 वर्षीय व्यक्ति की कथित रूप से पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि बस्सी बहाद गांव के निवासी मुख्तियार सिंह उर्फ बिल्ला की हत्या के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिनमें से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह घटना 19 जुलाई को हुई। इससे एक दिन पहले अमनदीप नाम के व्यक्ति को किराना दुकान की नौकरी से निकाल दिया गया था। आरोप है कि वह शाम नामक व्यक्ति के साथ दुकान पर पहुंचा और उसने दुकान मालिक के भाई पर लोहे की छड़ से हमला कर दिया।

पुलिस ने बताया कि जब मुख्तियार सिंह और गांव के सरपंच ने बीच-बचाव किया तो अमनदीप ने मुख्तियार के सिर पर कथित तौर पर छड़ से वार कर दिया।

मुख्तियार को भुंगा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने मंगलवार को बस्सी बहाद गांव के निवासी अमनदीप उर्फ मनु, शाम, अनिल कुमार उर्फ बंटी, राहुल कुमार और गोविंदा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।

पुलिस ने बताया कि अमनदीप को गिरफ्तार कर लिया गया है और बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

भाषा सिम्मी पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में