झारखंड में भूमि विवाद में व्यक्ति की पीटकर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार
झारखंड में भूमि विवाद में व्यक्ति की पीटकर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार
रांची, चार फरवरी (भाषा) झारखंड के साहिबगंज जिले में भूमि विवाद को लेकर 40 वर्षीय एक व्यक्ति की कथित तौर पर पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कार्तिक मंडल की मौत के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार, यह घटना मंगलवार को राधानगर थाना क्षेत्र के दक्षिण सरफराजगंज इलाके के कटहलबाड़ी भट्टा गांव में हुई, जब दो पड़ोसियों के बीच जमीन विवाद के कारण झड़प हुई।
राजमहल के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) बिमलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया, “दोनों पक्षों के एक-एक व्यक्ति को सिर में गंभीर चोटें आईं, जिनका सरकारी अस्पताल में उपचार किया जा रहा था। इनमें से एक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।”
उन्होंने बताया कि मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है और मामले की जांच जारी है।
घटना के सिलसिले में राधानगर थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।
भाषा खारी सुभाष
सुभाष

Facebook


