पाकुड़ में युवक ने पत्थर के खदान में कूद कर आत्महत्या की

Ads

पाकुड़ में युवक ने पत्थर के खदान में कूद कर आत्महत्या की

  •  
  • Publish Date - January 21, 2022 / 09:25 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:04 PM IST

पाकुड़, 21 जनवरी (भाषा) झारखंड के पाकुड़ जिले में एक युवक ने पत्नी से झगड़े के बाद नाराज होकर कल देर रात बाहिरग्राम इलाके में स्थित एक पत्थर के खदान में कथित रूप से कूद कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मालहाड़ी थाना क्षेत्र के बाहिरग्राम निवासी 21 वर्षीय बुद्धू पंडित की बृहस्पतिवार देर शाम पत्नी से झगड़ा हो गया । उन्होंने बताया कि इससे नाराज होकर पत्थर के खदान में उसने कूद कर आत्महत्या कर ली ।

पुलिस ने शुक्रवार की सुबह शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

भाषा सं इन्दु

रंजन

रंजन