Indian Meteorological Department Rain Alert Today || Image- IMD File
तिरुवनंतपुरम: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सोमवार को केरल के नौ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के दौरान राज्य के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है। IMD की तरफ से जारी अलर्ट के मुताबिक, पथानामथिट्टा, अलप्पुझा, कोट्टायम, इडुक्की, एर्नाकुलम, मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड और कन्नूर जिलों में भारी बारिश हो सकती है। (Indian Meteorological Department Rain Alert Today) इन क्षेत्रों में तेज बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की भी संभावना गई है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
मौसम विभाग ने बताया कि मानसून की उत्तरी सीमा वर्तमान में अरब सागर से लेकर बंगाल की खाड़ी तक पहुंच चुकी है। अगले कुछ दिनों में मानसून केरल, तमिलनाडु, लक्षद्वीप और बंगाल की खाड़ी के अन्य हिस्सों में और आगे बढ़ सकता है।
दक्षिण भारत के कई राज्यों में भी मौसम सक्रिय रहने की संभावना है। कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और तमिलनाडु में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं केरल और लक्षद्वीप में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि तटीय आंध्र प्रदेश में गरज-चमक के साथ 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
IMD के अनुसार, पूर्वोत्तर भारत में अगले एक सप्ताह तक हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। (Indian Meteorological Department Rain Alert Today) इसके अलावा पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भी गरज-चमक और बिजली गिरने के साथ बारिश होने का अनुमान है। ओडिशा और झारखंड के कुछ इलाकों में तेज आंधी चलने की भी संभावना जताई गई है।
⚠️ IMD Weather Warning | 01 June, 2026
Isolated heavy rainfall and thunderstorm likely over Northeast India and South Peninsular India during the week.
Citizens are advised to stay updated with official weather forecasts and follow advisories issued by IMD.#IMDWeatherWarning… pic.twitter.com/yptlbh8pjG
— India Meteorological Department (@Indiametdept) June 1, 2026
इन्हें भी पढ़ें:
ब्रिटेन: भारतीय देखभाल कर्मी को 28,000 पाउंड से अधिक की बकाया मजदूरी और अवकाश वेतन देने का आदेश
दिव्यांशी ने डब्ल्यूटीटी प्रिस्टिना फीडर सीरीज में दोहरे स्वर्ण के साथ इतिहास रचा
टाटा मोटर्स की वाणिज्यिक वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़कर 32,850 इकाई
केन्या: अमेरिकी नागरिकों के लिए बनाए गए इबोला पृथकवास केंद्र के बाहर हजारों युवाओं का प्रदर्शन
वाणिज्य मंत्रालय देशभर में एफटीए पर कार्यशालाओं का आयोजन करेगा