UP Crime News: बुजुर्ग महिला के साथ युवक ने पार की दरिंदगी की हद, गंभीर हालत में महिला को ले जाया गया अस्पताल, देखकर डॉक्टरों के भी उड़े होश

Ads

UP Crime News: हाथरस जिले में 80 साल की एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है।

  •  
  • Publish Date - June 1, 2026 / 05:14 PM IST,
    Updated On - June 1, 2026 / 05:16 PM IST

UP Crime News/ image source: freepik

HIGHLIGHTS
  • हाथरस जिले में 80 साल की एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
  • 28 वर्षीय युक ने बुजुर्ग के घर में घुसकर इस वारदात को अंजाम दिया है।
  • पुलिस ने बुजुर्ग से दुष्कर्म करने वाले युवक को हिरासत में ले लिया है।

UP Crime News: हाथरस: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में 80 साल की एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में महिला के पड़ोस में रहने वाले युवक को हिरासत में लिया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, घटना सुबह लगभग नौ बजे उस समय हुई, जब महिला हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र स्थित अपने मकान में अकेली थी। (UP Crime News) उन्होंने बताया कि 28 वर्षीय आरोपी मौके का फायदा उठाते हुए पीड़िता के कमरे में घुसा और उसके साथ दुष्कर्म किया।

कैसे हुआ मामले का खुलासा?

UP Crime News: स्थानीय निवासियों के अनुसार, महिला की चीख-पुकार सुनकर वे मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी वहां से भाग गया। (UP Crime News)  स्थानीय निवासियों ने बताया कि उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद एक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने पीड़िता के शरीर से खून बहता देख उसे फौरन अस्पताल पहुंचाया।

सदर क्षेत्राधिकारी हिमांशु माथुर ने बताया कि दुष्कर्म की पुष्टि के लिए वृद्धा की मेडिकल जांच कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और पीड़िता की मेडिकल जांच रिपोर्ट एवं तहरीर के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

इन्हे भी पढ़ें:-