बेंगलुरु में युवक की पत्थर से कुचलकर कर हत्या

Ads

बेंगलुरु में युवक की पत्थर से कुचलकर कर हत्या

  •  
  • Publish Date - March 9, 2026 / 01:26 PM IST,
    Updated On - March 9, 2026 / 01:26 PM IST

बेंगलुरु, नौ मार्च (भाषा) बेंगलुरु के बाहरी इलाके में 24 वर्षीय एक युवक की कथित तौर पर पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान तिलक के रूप में हुई है।

उसने कहा कि यह घटना रविवार को बन्नेरघट्टा थानाक्षेत्र में गोल्लाहल्ली गुट्टे के पास एक खेत में हुई।

पुलिस के अनुसार, अज्ञात बदमाशों ने कथित तौर पर पत्थर से कुचलकर तिलक की हत्या कर दी । हत्या के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

बनेरघट्टा पुलिस घटनास्थल की जांच कर रही है। फोरेंसिक की एक टीम भी मौके से सबूत इकट्ठा कर रही है।

पुलिस ने बताया कि हत्या में शामिल आरोपियों की पहचान और उन्हें पकड़ने के लिए जांच जारी है।

भाषा प्रचेता राजकुमार

राजकुमार