हरियाणा में बस की चपेट में आने से बाइक सवार व्यक्ति की मौत
हरियाणा में बस की चपेट में आने से बाइक सवार व्यक्ति की मौत
जींद, 20 अगस्त (भाषा) हरियाणा के जींद में रविवार को रोडवेज की एक बस ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक शख्स की मौत हो गई जबकि दूसरा जख्मी हो गया।
पुलिस ने बताया कि गांव श्रीरागखेडा निवासी राजबीर (52) रविवार को अपने जीजा देशराज के साथ सब्जी मंडी से बाइक से लौट रहे थे तभी पटियाला चौक के पास बस ने पीछे से उनकी बाइक को टक्कर मार दी । टक्कर लगने से वह गिरे पड़े और बस ने राजबीर को कुचल दिया।
पुलिस के मुताबिक, राहगीरों ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने राजबीर को मृत घोषित कर दिया।
शहर थाने के जांच अधिकारी सुल्तान ने बताया कि मृतक के जीजा देशराज की शिकायत पर पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि आरोपी बस चालक फरार है।
भाषा सं. नोमान नरेश
नरेश

Facebook


