पलामू में करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत

पलामू में करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत

पलामू में करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:32 pm IST
Published Date: June 26, 2021 8:32 am IST

मेदिनीनगर, 26 जून (भाषा) झारखंड के पलामू जिले के पाटन थानान्तर्गत सिक्कीकला गांव के निकट एक खेत में शनिवार सुबह करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि बिजली के तार खेत में गिरे हुए थे और उसमें करंट प्रवाहित था और ऐसा प्रतीत होता है कि वहां से गुजरते हुए अनजाने में इस व्यक्ति के पैर तार पर पड़ गये जिससे करंट की चपेट में आकर उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष है, शव की शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है।

भाषा सं इन्दु शोभना

शोभना


लेखक के बारे में